{"_id":"5bc0ca50bdec22693257aa91","slug":"digvijay-chautala-speaks-after-suspension-on-inso","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी से निलंबन के बाद दिग्विजय चौटाला ने चली सियासी चाल, इनसो को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी से निलंबन के बाद दिग्विजय चौटाला ने चली सियासी चाल, इनसो को लेकर कही बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनसो को भंग किए जाने और पार्टी से निलंबन के बाद सियासी पैंतरा चला है। उन्होंने दिल्ली में 18 जनपथ पर इनसो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोहाना रैली में कोई अनुशासनहीनता नहीं हुई। रैली में किसी के मुर्दाबाद के नारे नहीं लगाए गए, जिंदाबाद के ही नारे लगे। यह गलत नहीं है।
विज्ञापन
दिग्विजय के तेवर कड़े जरूर रहे, मगर उन्होंने बगावती सुर कतई नहीं अपनाए। उन्होंने कहा कि हम सब एक है। इसके बाद इनसो भंग करने को लेकर एक बार फिर अपनी बात दोहराई। दिग्विजय ने कहा कि इनसो के संस्थापक अजय चौटाला हैं। क्या अमित शाह को ताकत है कि वे एबीवीपी को भंग कर दें? जब अमित शाह नहीं कर सकते तो उसी तरह इनसो को ओपी या अभय चौटाला भंग नहीं कर सकते।
विज्ञापन
इसे इनसो संस्थापक अजय चौटाला या इनसो कार्यसमिति ही भंग कर सकती है। ओपी व अभय इनसो में कहीं पदाधिकारी या संस्थापक सदस्य नहीं हैं। अगर इनसो ने गोहाना रैली में कुछ गलत किया तो उसकी जांच होनी चाहिए थी। जांच का अधिकार भी अजय चौटाला को है। बिना पक्ष रखे निलंबन का निर्णय उचित नहीं। दुष्यंत चौटाला को पद मुक्त करने पर दिग्विजय कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि इस विषय में दुष्यंत चौटाला ही बता सकते हैं।
विज्ञापन