फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dial helpline number for participate in international yoga day

चाहते हैं पीएम मोदी संग योग करना तो डायल करें इस हेल्पलाइन नंबर पर

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
dial helpline number for participate in international yoga day
गवर्नर कप्तान ‌सिंह सोलंकी - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशासन खुद कॉल कर रोज सुबह उठाएगा। इसके एक सेल्युलर कंपनी से प्रशासन ने टाई अप किया है। योग दिवस से पहले होने वाली योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग के रजिस्ट्रेशन भी मंगलवार से शुरू हो गए। 21 मई से यह ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी यह रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहले नागरिक बने।

विज्ञापन


हरियाणा राजभवन में प्रो. सोलंकी ने रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट iyd.chd.gov.in भी लांच की। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर 18001802072 भी जारी किया। सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से 6 बजे तक कॉल कर कोई भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का विकल्प भी दिया गया है। फेसबुक पेज international day of yoga 2016 भी जारी किया। इसके अलावा ट्वीटर हैंडल iydchandigarh2016, इंस्टाग्राम एकाउंट international day of yoga 2016 और यू-ट्यूब चैनल international day of yoga 2016 chandigarh भी शुरू किया है। इनमें से कहीं भी जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या इससे संबंधित जानकारी ली जा सकती है। इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, डीसी अजीत बालाजी जोशी और एडीसी अमित तलवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे आएगी वेक अप कॉल
वेक अप कॉल के लिए आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के साथ अपना नंबर भी देना होगा। इस नंबर पर ओटीपी कोड आएगा। यह कोड रजिस्ट्रेशन फार्म में भरकर आपको वेकअप कॉल के विकल्प को हां करना होगा। इसके बाद वेकअप कॉल के साथ योग दिवस संबंधी जानकारी भी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस और वोटर कार्ड से भी रजिस्ट्रेशन
आधार कार्ड के साथ लाइसेंस, वोटर कार्ड और पासपोर्ट नंबर से भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। जिसके पास आधार कार्ड नहीं उन्हें इसका फायदा मिलेगा। ऑनलाइन फार्म में चारों का विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed