फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Gaurav Yadav reached Sidhu Musewala's house

Punjab News: अंकित सेरसा और सचिन चौधरी का ट्रांजिट रिमांड मिला, सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव

Thu, 14 Jul 2022 08:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 08:46 PM IST
सार

कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 28 मई को प्रियव्रत फौजी को हत्या करने को कहा था। डीजीपी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav reached Sidhu Musewala's house
सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी गौरव तूरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में दो शूटरों अंकित सेरसा और सचिन चौधरी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे। जिन्हें गुरुवार को पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। अंकित सबसे छोटी उम्र का शूटर है और उसने मूसेवाला पर कथित तौर पर सबसे नजदीक से गोलियां चलाई थीं। पंजाब पुलिस ने अदालत को बताया कि दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। 36 हथियारबंद पुलिस मुलाजिमों की टीम और छह वाहनों का इंतजाम किया गया है ताकि उन्हें दिल्ली से पंजाब तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। दोनों को मानसा की अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव गुरुवार को मानसा के गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा और कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी व एसएसपी गौरव तूरा भी मौजूद रहे। सिद्धू मूसेवाला का बीती 29 मई को गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


बेशक अब तक मानसा, पंजाब व दिल्ली पुलिस कई गैंगस्टरों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन असल दोषी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।  बताया जा रहा है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 28 मई को प्रियव्रत फौजी को हत्या करने को कहा था। डीजीपी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed