फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Dinkar gupta said, gangsters active in Firozpur and fazilka of Punjab

डीजीपी ने कहा- फिरोजपुर-फाजिल्का में गैंगस्टर सक्रिय, चुनाव से पहले किए जाएंगे गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
DGP Dinkar gupta said, gangsters active in Firozpur and fazilka of Punjab
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेशभर में सक्रिय गैंगस्टरों को काबू किया जाएगा। फिरोजपुर और फाजिल्का में सबसे अधिक गैंगस्टर सक्रिय हैं, क्योंकि साथ में राजस्थान की सीमा लगती है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ये बातें शुक्रवार को फिरोजपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कही।

विज्ञापन


डीजीपी गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को गैंगस्टर गतिविधियों की वजह से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश में 81 हजार पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में पीओ (भगोड़ों) की धरपकड़ का कार्य शुरू है, ताकि चुनाव को प्रभावित न कर सकें। फिरोजपुर और फाजिल्का में गैंगस्टरों की बहुत गतिविधियां हैं। गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है, उन्हें पकड़ने का कार्य जारी है। 

विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि काफी हद तक ड्रग्स सप्लाई पर काबू पाया गया है। प्रदेश में 124 पुलिस स्टेशन ऐसे हैं जहां पर ड्रग्स के अधिक केस हैं, इनमें से फिरोजपुर में नौ और फाजिल्का में चार थाने हैं। इन थानों के तहत गांवों में ड्रग्स की सप्लाई होने पर संबंधित थानों के प्रभारी व डीएसपी रैंक के अधिकारी जवाबदेह होंगे। इन थानों पर पूरा फोकस रखा गया है। 

जेलों से गैंगस्टरों व तस्करों के टेलीफोन आने की बात पर डीजीपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से जेलों में सीआरपीएफ तैनात की जाएगी। एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अमृतसर में गुरुवार रात को आकाश में जो धमाका हुआ है, वह भारतीय वायुसेना का कोई ऑपरेशन था, जिस कारण धमाका हुआ था। इस मौके पर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed