फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   devotees from Chandigarh to Amarnath yatra

बाबा बर्फानी दर्शन के लिए चंडीगढ़ के भक्तों का जत्था पहुंचा बालटाल

Thu, 29 Jun 2017 09:19 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
devotees from Chandigarh to Amarnath yatra
Amarnath Yatra
बाबा बर्फानी के लगभग दो सौ भक्त बुधवार रात दस बजे तक बालटाल शिविर में पहुंच चुके हैं। इनमें से लगभग सौ भक्त चंडीगढ़ के हैं। यह जानकारी चंडीगढ़ की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल के प्रधान राजेंद्र सिंह सावंत ने दी।
विज्ञापन


संस्था की ओर से बालटाल में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए भंडारा शिविर लगाया है। सावंत ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए शिविर में बेहतर व्यवस्था की गई है। भक्तों को ठहरने और भोजन की बेहतर सुविधा है। बाबा अमरनाथ की यात्रा वीरवार से शुरू होगी। शिविर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से भंडारा का सामान भी ट्रक में भरकर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


नूनमा बेस कैंप पहुंचे चंडीगढ़ के भक्त...
चंडीगढ़ का कुछ जत्था बुधवार को पहलगांव के पास नूनमा बेस कैंप के पास पहुंच चुका है। रास्ते में बारिश भी हो रही है। जत्था की अगुवाई कर रहे डीके सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह चार बजे बालटाल पहुंचकर वहां से पैदाल यात्रा शुरू होगी। और पहली जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। सेक्टर-43 से बाबा बर्फानी के भक्तों का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ था। जत्थे में डीके सिंह, लज्जा राम, नवनीत कुमार, विनीत भंडारी, राकेश, पवन कुमार, सुशील कुमार,  अनिल कपिला, मोहित गर्ग, वरिंदर कुमार, रानी कुमार, विनोद कुमार मानसी सहित 15 भक्त शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव पार्वती सेवादल का जत्था आज रवाना होगा
सेक्टर-29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर से शिव पार्वती सेवादल का जत्था वीरवार को रवाना होगा। शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन को दो बसों का जत्था रवाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed