फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   devis cup, tennis tournament, tennis match, korean tennis team, sports, chandigarh

डेविस कप: मुकाबले का काउंट डाउन शुरू, कोरियाई टीम पहुंची चंडीगढ़

Thu, 07 Jul 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
devis cup, tennis tournament, tennis match, korean tennis team, sports, chandigarh
डेविस कप के मैचों के लिए चंडीगढ़ पहुंची कोरिया की टीम - फोटो : अमर उजाला
डेविस कप के एशिया- ओशिेयाना ग्रुप-1 के होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को चुनौती पेश करने के लिए दक्षिण कोरिया की टीम शहर पहुंच गई। भारत-दक्षिण कोरिया के बीच 15 से 17 जुलाई तक डेविस कप मुकाबले चंडीगढ़ क्लब केग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन


भारत के साथ डेविस कप मुकाबले को लेकर कोरिया की टीम बहुत गंभीर दिखी। चंडीगढ़ पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही कोरियाई टीम के मेंबर चंडीगढ़ क्लब पहुंच गए।  उन्होंने वहां शाम के चार बजे से छह बजे तक सिंथेटिक कोर्ट पर अभ्यास किया। हालांकि टीम द्वारा ग्रास कोर्ट पर अभ्यास किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
कोरिया टीम में यून सियोंग चुंग सबसे कम उम्र केखिलाड़ी हैं। उनकी उम्र 18 साल है। ये  विबंलडन खेल रहे हैं। लेकिन उनको तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। वह जल्द की टीम से जुड़ने शहर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेस मे अब भी है दम
दक्षिण कोरिया टीम के नॉन प्लेइंग कैप्टन आरओ गैपटेक ने बातचीत में भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस के सवाल पर कहा कि पेस की उम्र भले ही अधिक है, लेकिन उनमें काफी दम बाकी है।


भारतीय जोड़ी से रहना होगा संभलकर
गैपटेक ने कहा पेस-बोपन्ना की जोड़ी से बचकर रहना होगा। उनके खिलाफ हमारी जोड़ी को संभलकर खेलना होगा। क्योंकि दोनों बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं।

ग्रास कोर्ट पर कम अनुभव
गैपटेक ने बताया कि उनके यहां ग्रास कोर्ट काफी कम हैं इस कारण कोरियाई खिलाड़ियों का ग्रास कोर्ट का अनुभव भी काफी कम है। चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट के सवाल पर उनका कहना था कि यहां के ग्रास कोर्ट देखने में बेहतर लग रहे हैं, लेकिन अभ्यास करने पर ही आगे की स्थिति पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed