{"_id":"575d5cc74f1c1b7d3f11b788","slug":"devis-cup-match-tennis-tournament-chandigarh-club-lawn-tennis-association-clta-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी उपलब्धिः 4 साल बाद चंडीगढ़ में होंगे डेविस कप के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी उपलब्धिः 4 साल बाद चंडीगढ़ में होंगे डेविस कप के मुकाबले
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
टेनिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में चार वर्षो के अंतराल के बाद फिर से टेनिस की दुनिया से प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डेविस कप आयोजित होने जा रहा है। हालांकि इस बार इसकी मेजबानी ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आयटा) की ओर से चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन(सीएलटीए) की बजाए हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन को मिली है, लेकिन यहां एशिया-ओशियान ग्रुप -1 के चार मुकाबले आगामी 15 से 17 जुलाई तक खेले जाने हैं। पिछली बार चंडीगढ़ में वर्ष 2012 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच डेविस कप का आयोजन किया गया था। तब इन मुकाबलों की मेजबान सीएलटीए थी। इस बार फर्क यह होगा कि मुकाबले सीएलटीए के हार्ड सिंथेटिक कोर्ट की जगह चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर होंगे।
इसलिए नहीं बन सका सीएलटीए पहली पसंद
उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख टेनिस केंद्र सीएलटीए में कोई ग्रास कोर्ट ही नहीं है, यहां पर सिंथेटिक हार्ड कोर्ट और क्ले कोर्ट की सुविधाएं हैं। 1993 में सीएलटीए में ग्रास कोर्ट पर ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डेविस कप मुकाबले का आयोजन किया गया था, लेकिन स्टेडियम का अपग्रेडेशन होता गया और यहां से ग्रास कोर्ट गायब हो गए।
टेनिस एकेडमी जरूर, लेकिन सुविधाओं का अभाव
हरियाणा राज्य के कई जिलों सोनीपत, करनाल, सिरसा में टेनिस एकेडमी तो है, लेकिन इन्हें डेविस कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नही मिल सकी थी, क्योंकि यहां कोई ग्रास कोर्ट नहीं है। इसलिए हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन को चंडीगढ़ क्लब का चयन करना पड़ा है।
विज्ञापन
पांच कोर्ट तैयार, क्लब ने कसी कमर
चंडीगढ़ क्लब के प्रधान संदीप साहनी ने बताया कि डेविस कप के लिए क्लब ने पूरी तरह से कमर कसी हुई है। इसे सफल बनाने के लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। उनके अनुसार यहां पर दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड लगाए जाएंगे। मैचों के लिए कुल पांच कोर्ट तैयार किए हैं। सेंट्रल कोर्ट पर मैच होंगे, वहीं चार कोर्ट अभ्यास के लिए तैयार किए गए हैं।
दर्शकों के लिए एंट्री फ्री
साहनी के अनुसार चंडीगढ़ क्लब में होने वाले डेविस कप के मैचों के लिए किसी तरह की टिकट नही रखी गई है। मैचों को देखने के लिए शहर के आस पास की टेनिस एकेडमी के बच्चों को आंमत्रित किया जा रहा है।
खिलाड़ियों की पंसद के चलते ही चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर डेविस कप कराने का फैसला लिया गया है।
-सुमन कपूर सचिव हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन