फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera sacha sauda gurmeet ram rahim on punjab elections

डेरा प्रमुख बोले- पाकिस्तान ने हमेशा भारत की पीठ में छुरा घोंपा

Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Dera sacha sauda gurmeet ram rahim on punjab elections
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि वह किसी भी पार्टी के साथ नहीं हैं। मतदान तो साध-संगत ने करना है, सो वह खुद ही फैसला करेगी कि उसे किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट देना है। इसमें वह कुछ नहीं कह सकते। उनके पास तो सभी पार्टियों के नेता आशीर्वाद लेने आते हैं और वह सभी को एक सा ही आशीर्वाद देते हैं। डेरा प्रमुख ने यह बात सोमवार को अबोहर रोड स्थित नाम चर्चा घर में आयोजित ऑनलाइन प्रेसवार्ता में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद किसी के लिए पक्षपात वाला नहीं है। उनकी कृपा का हाथ तो सभी पर एक समान ही है। यह प्रेसवार्ता डेरा प्रमुख की आगामी फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ की प्रमोशन के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जंग है। फिल्म 10 फरवरी को सात राज्यों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार पाकिस्तान गए और भारत-पाक संबंध मधुर बनाने का प्रयास किया मगर पाकिस्तान ने हमेशा भारत की पीठ में पीछे से छुरा घोंपा है। इस मौके पर बड़ी गिनती में संगत उपस्थित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed