फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda chief gets threat letter, case registered

बब्बर खालसा के दो गुटों ने दी डेरा प्रमुख को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda chief gets threat letter, case registered
गुरमीत राम रहीम - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। थाना सदर सिरसा पुलिस ने इस मामले में डेरा की चेयरपर्सन की शिकायत पर बब्बर खालसा के दो संगठनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख को जान से मारने की धमकी वाला पत्र डेरा में भेजा गया। डेरा की चेयरपर्सन विपाशना इंसां की ओर से इस बारे में थाना सदर सिरसा पुलिस में शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि डेरा संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस शिकायत पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल दमदमी टकसाल (कौम दे सच्चे सेवक) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल समूह पंथक जत्थेबंदिया के खिलाफ भादंसं की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक जसविंद्र सिंह को सौंपा गया है। गौरतलब हो कि सत्संग के दौरान डेरा प्रमुख श्रद्धालुओं द्वारा लिखकर दिए गए सवालों के जवाब देते हैं। गत 12 मार्च को हुए सत्संग के दौराप पंजाबी भाषा में लिखे ये पत्र मिले।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख को भेजे गए धमकी भरे पत्र के बाद पुलिस अधिक अलर्ट हो गई है। पुलिस की ओर से यह जांच की जा रही है कि धमकी भरा पत्र कहां से भेजा गया है।

चुनाव नतीजों का रिएक्शन तो नहीं 

Dera Sacha Sauda chief gets threat letter, case registered
सुरक्षा घेरे में डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख को पिछले नौ वर्षों से जेड सुरक्षा मिली हुई है। उन पर दो फरवरी 2008 को करनाल जिले के नीलाखेड़ी के समीप विस्फोटक से हमला किया गया था। इस घटना में 11 लोग घायल हुए थे और डेरा प्रमुख बाल-बाल बचे थे। हमले का आरोप खालिस्तान लिबरेशन फोर्स पर लगा था। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने डेरा प्रमुख को जेड-प्लस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। इसके अलावा डेरा प्रमुख अपने हथियारबंद बॉडीगार्डों के सुरक्षा घेरे में रहते हैं।

चुनाव नतीजों का रिएक्शन तो नहीं 
डेरा प्रमुख को भेजे गए धमकी भरे पत्र को पंजाब विधानसभा के चुनाव नतीजों के रिएक्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। डेरा अनुयायियों ने पंजाब विधानसभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया था। पंजाब के चुनाव नतीजे कांग्रेस के फेवर में रहें। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि चुनाव नतीजों से खुन्नस की वजह से ही डेरा प्रमुख को धमकी भरा पत्र भेजा गया हो। यह जांच एजेंसियों और पुलिस की जांच में ही साफ हो पाएगा कि इसकी असली वजह क्या रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed