{"_id":"63739b5cae1634426e10cf64","slug":"dera-follower-not-produced-due-to-security-reasons-in-bargari-sacrilege-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी केस: सुरक्षा कारणों के चलते नहीं हुई डेरा प्रेमी की पेशी, सात दिसंबर तक सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी केस: सुरक्षा कारणों के चलते नहीं हुई डेरा प्रेमी की पेशी, सात दिसंबर तक सुनवाई टली
Tue, 15 Nov 2022 07:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:31 PM IST
सार
बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन केस अदालत में चल रहे है और तीनों ही केसों में पंजाब पुलिस की एसआईटी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इनमें से पहला मामला गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी करने का है जबकि दूसरा मामला इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली के पोस्टर लगाने का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों केसों की मंगलवार को जेएमआईसी की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान इन केसों में चार्जशीट व जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत अन्य नामजद डेरा प्रेमियों ने अपने वकीलों से माध्यम से हाजिरी माफ करवाई। इसके बाद अदालत ने सुनवाई सात दिसंबर तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
इनमें से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने वाले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के इन दिनों पैरोल पर होने का हवाला दिया गया जबकि बाकी आरोपी भी अलग-अलग कारणों से पेश नहीं हुए। सूत्रों का दावा है कि इन मामलों से जुड़े एक डेरा प्रेमी की कोटकपूरा में हत्या होने के बाद सुरक्षा कारणों के चलते यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन केस अदालत में चल रहे है और तीनों ही केसों में पंजाब पुलिस की एसआईटी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इनमें से पहला मामला गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी करने का है जबकि दूसरा मामला इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली के पोस्टर लगाने का है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीसरे मामले में बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन स्वरूप की बेअदबी करने का आरोप है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को भी चार्जशीट किया है और उनके समेत केसों में नामजद डेरा प्रेमियों को अदालत से जमानत मिली हुई है। इन तीनों केसों में से दो केसों में चार्जशीट कोटकपूरा के प्रदीप सिंह कटारिया की बीती 10 नवंबर को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद जिला पुलिस ने बाकी आरोपियों की सुरक्षा कड़ी की है और सुरक्षा कारणों की वजह से ही वह मंगलवार को अदालत में पेश नहीं हो सके।