{"_id":"5f05e983a8781c44ab023dba","slug":"deputy-cm-dushyant-chautala-targets-on-bhupinder-singh-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना कुनबा संभाले कांग्रेस, अपने 30 विधायकों को साथ बैठाकर दिखाएं हुड्डा: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना कुनबा संभाले कांग्रेस, अपने 30 विधायकों को साथ बैठाकर दिखाएं हुड्डा: दुष्यंत चौटाला
Wed, 08 Jul 2020 09:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:33 PM IST
सार
- हुड्डा बताएं, क्यूं नहीं मिली निजी उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को नौकरी
- हुड्डा तो नौ महीने से देख रहे बीजेपी-जेजेपी सरकार गिराने का सपना
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि निजी नौकरियों में अगर प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरी देने का प्रावधान 2011 से लागू है तो कांग्रेस सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही फैक्ट्रियों में इस प्रावधान को क्यों लागू नहीं कराया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में निजी क्षेत्र के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार बहुत कम है और इसे बढ़ाने के लिए कारगर कानून जल्द आने वाला है। वह चंडीगढ़ स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
चौटाला ने कांग्रेस के शैडो कैबिनेट बनाने के निर्णय पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शैडो कैबिनेट बनाने की बजाय पहले अपना कुनबा संभाल ले और उसके बाद सरकार के काम के विश्लेषण करे। हुड्डा कभी एक साथ अपने 30 विधायक बैठा कर दिखाएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कभी हमें तोड़ने की बातें करती थी तो कभी 10 दिन में सरकार गिराने का दावा करती थी।
उन्होंने कहा कि आज नौ महीने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार को बीत चुके है और गठबंधन सरकार राज्य में मजबूती से प्रदेश हित में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा इकलौता ऐसा प्रदेश है जो निजी क्षेत्र में सभी फर्मों पर 75 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के युवाओं को देने का कानून लागू करेगा।