{"_id":"612bb8db8ebc3e494c7de22c","slug":"deputy-cm-dushyant-chautala-angry-with-viral-video-during-lathi-charge-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम नाराज: दुष्यंत बोले- करनाल में लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम नाराज: दुष्यंत बोले- करनाल में लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर गिरेगी गाज
Sun, 29 Aug 2021 10:12 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:12 PM IST
सार
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 2018 बैच के आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है। जो बाते कही गई हैं बाद में भी सफाई आई कि दो दिन से उक्त अधिकारी सो नहीं पाए। वे शायद यह नहीं जानते कि किसान भी 365 दिन में से 200 रातों को नहीं सो पाता है। उनके लिए इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना आईएएस अधिकारी का निंदनीय कृत्य है।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सरकार किसानों के प्रदर्शन को भले ही गलत ठहराए, लेकिन लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर सरकार की त्योरियां चढ़ गई हैं। एसडीएम आयुष सिन्हा के लाठीचार्ज के दौरान दिए गए आदेशों को लेकर वायरल हुए वीडियो पर अधिकारी पर गाज गिरनी तय है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह साफ कर दिया है कि अधिकारी के नकारात्मक रवैये पर सरकार कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई तय समय सीमा में होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2018 बैच के आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है। जो बाते कही गई हैं बाद में भी सफाई आई कि दो दिन से उक्त अधिकारी सो नहीं पाए। वे शायद यह नहीं जानते कि किसान भी 365 दिन में से 200 रातों को नहीं सो पाता है। उनके लिए इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना आईएएस अधिकारी का निंदनीय कृत्य है।
विज्ञापन
उनकी ट्रेनिंग का अहम हिस्सा है जिसमें उन्हें अखंडता और अपने एक्शन को बैलेंस करना बताया जाता है। लिहाजा जरूर कार्रवाई होगी। दुष्यंत ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन में कस्सी चलाना भी गलत है। एक व्यक्ति कस्सी लेकर पुलिस पर हमला कर रहा है। साथ ही उन्होंने किसानों से सवाल किया कि जब नई मंडिया बन रही है। एमएसपी पर फसल खरीदी जा रही है। जो विषय क्या बचा है।
विज्ञापन
करनाल में भाजपा का कार्यक्रम था कार्यक्रम का विरोध क्यों किया गया। कोई मंत्री अपने घर जा रहा है, कोई परिवार के यहां जा रहा है। किसी के यहां कोई शोक व्यक्त करने जा रहा है। हर समय घेराव और प्रदर्शन हम हर फसल एमएसपी पर खरीद रहे हैं। हमने फसल खरीद का पैसा किसानों के खाते में दिया और देरी हुई तो तो ब्याज दिया। प्रधानमंत्री ने मीटिंग में कहा कि कोई संशोधन है तो बताएं। मैं पूछना चाहता हूं कि हर जगह विरोध होता है। आखिर बताएं कि विरोध के पीछे उददेश्य क्या है।
दुष्यंत ने कहा कि एक आईएएस अधिकारी की जो भाषा होनी चाहिए वह नहीं थी। उसके खिलाफ समय अनुसार कार्रवाई होगी। जो वीडियो आई है। जिस तरह की बात उसमें कही जा रही है वह उसके पद के अनुरूप नहीं है।