फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy CM described by the New Housing Policy

नई इंवेस्टर एवं डेवलपमेंट पॉलिसी के फायदे बताए

Tue, 10 Dec 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM described by the New Housing Policy
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने पंजाब की नई इन्वेस्टर-फ्रेंडली हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट पॉलिसी निवेशकों के साथ सांझी की।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट, पॉवर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टरों में निवेश का न्यौता दिया।

दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब के पहले दिन के पहले सेशन में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब पहला राज्य है, जिसने ऐसी नीति बनाई है।

जिसमें एक ही एजेंसी सभी सुविधाएं सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइटें, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि मुहैया कराएगी और लोगों से यूजर्स चार्जेज वसूलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्बन डेवलपमेंट का काम पूरी तरह निजी हाथों में देना चाहती है। पंजाब 147 शहरों के ओवरऑल विकास पर फोकस कर रहा है।
विज्ञापन


जहां वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज सेक्टर में 2280 करोड़ के निवेश की संभावनाएं हैं। वहीं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बनाए आठ क्लस्टरों में भी 732 करोड़ के निवेश के मौके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा सेंटर, डिजास्टर रिकवरी सेंटर, जीआईएस डाटाबेस एवं रिकार्ड के डाटा डिजिटलाइजेशन के लिए निजी कंपनियों की जरूरत है।

सुखबीर ने कहा कि न्यू-चंडीगढ़ में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। यहां 424 एकड़ में मेडीसिटी, 1700 एकड़ में एजुसिटी और 1688 एकड़ में आईटी सिटी विकसित की जा रही हैं।


राज्य अगले तीन सालों में दो सौ मेगावाट सोलर पॉवर और एक हजार मेगावाट बायोमास का उत्पादन करने की योजना बना रहा है।

इससे पहले सेक्रेटरी ए वेणु प्रसाद व अनुराग अग्रवाल ने निवेशकों को प्रजेंटेशन दिया।

पैनल डिस्कशन में डीएलएफ के मोहित गुजराल, आईएसबी के प्रदीप सिंह, वेदांता के एसके रूंगटा, आदित्य बिरला सोलर के रवि खन्ना, जीवीके पॉवर के कृष्णाराम भूपाल ने हिस्सा लिया। केपीएमजी के अरविंद महाजन मॉडरेटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed