{"_id":"1c50ef7280bafa34d86d3e830356e0d8","slug":"depty-cm-sukhbir-badal-major-announcement-after-flag-hosting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण के बाद डिप्टी सीएम बादल ने किए बड़े ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण के बाद डिप्टी सीएम बादल ने किए बड़े ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 27 Jan 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने प्रदेश की जनता के लिए बड़ी घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
उन्होंने घोषणा की कि पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां सीवरेज व्यवस्था शत प्रतिशत लागू होगी और पीने के साफ पानी की सप्लाई होगी। साथ ही सभी शहरों के बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए अगले दो सालों में राज्य सरकार 4000 करोड़ खर्च करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य प्राथमिकता आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास पर दी जाएगी। इससे पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुपक्षीय विकास के लिए अगले दो सालों में 6000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
खेल ढांचे के बारे में जिक्र करते उन्होंने कहा कि पंजाब में ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी पैदा करने मोहाली में अति आधुनिक पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स संस्था स्थापित की गई है। वहां विभिन्न खेलों के 11 खेल निदेशालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह प्रदेश सरकार की ओर से कबड्डी को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के पांच विश्व कबड्डी कप भी करवाए गए हैं। नशे के आतंकवाद के खिलाफ पंजाब सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की बात करते उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय सरहद से नशे की तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। तस्करों की सप्लाई लाइन को तहस नहस किया है।
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि कई बड़े नशा तस्करों को भी पंजाब पुलिस ने काबू किया है। उन्होंने दीनानगर और पठानकोट आतंकवादी हमलों में निभाई गई जांबाज भूमिका के लिए भी पंजाब पुलिस की प्रशंसा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की लगातार मेहनत के चलते पंजाब अब सरप्लस बिजली वाला राज्य बन गया है।
उन्होंने कहा कि 20,000 करोड़ की लागत से अब अगले डेढ़ साल में सूबे के सभी प्रमुख शहरों को 4 और 6 मार्गी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भलाई के कामों के प्रति वचनबद्धता के अंतर्गत गरीब परिवारों के होशियार विद्यार्थियों के लिए राज्य भर में मेरिटोरियस स्कूल स्थापित किए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का एलान किया। उप मुख्यमंत्री ने महंत गुरबंता दास स्कूल बठिंडा और पुलिस पब्लिक डीएवी स्कूल को 5-5 लाख देने की घोषणा की है। इस दौरान मुख्य सचिव श्री सर्वेश कौशल, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर बसंत गर्ग, एसएसपी स्वप्न शर्मा और जिले के सभी प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।