फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   department change of seven ministers in Punjab government

7 मंत्रियों के विभाग बदले, पढ़ें, किसे क्या मिला?

Thu, 12 Jun 2014 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jun 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
department change of seven ministers in Punjab government

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दो साल पहले लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के बाद से पहली बार अपने मंत्रियों के विभागों में बुधवार को भारी फेरबदल कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों को विभाग देने के साथ इस बदलाव को अंजाम दिया गया है। पुस्तक घोटाले को लेकर विवाद में घिरे सिकंदर सिंह मलूका से शिक्षा विभाग लेकर डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सौंपा गया है।
विज्ञापन


तोता सिंह राज्य के नए खेतीबाड़ी मंत्री होंगे। साथ ही उन्हें एनआरआई मामलों का विभाग भी दिया गया है। यह विभाग अब तक बिक्रम सिंह मजीठिया के पास था। सीएम ने उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत कुल सात मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल शिवराज पाटिल ने दी स्वीकृति

department change of seven ministers in Punjab government

नए बदलाव में मलूका को ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री बनाया गया है। पुस्तक घोटाला सामने आने के बाद से मलूका ने खुद भी अपना विभाग बदले जाने की मांग की थी। सोहन सिंह ठंडल को जेल मंत्री बनाया गया है।

ठंडल को पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व एवं संग्रहालय और प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग भी दिए गए हैं। जेल समेत ठंडल के सारे विभाग पहले सरबन सिंह फिल्लौर के पास थे। फिल्लौर के इस्तीफे के बाद ये विभाग मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास थे।

फेरबदल की कड़ी में सुरजीत सिंह रखड़ा से ग्रामीण विकास एवं पंचायत लेकर वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन और हायर एजुकेशन एवं भाषा विभाग सौंपे गए हैं। वाटर सप्लाई विभाग अब तक सीएम रखे हुए थे।

शरनजीत सिंह ढिल्लों को सिंचाई मंत्री बनाया गया है। यह विभाग जनमेजा सिंह सेखों के पास था। सेखों को ढिल्लों के पीडब्ल्यूडी सहित डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर, शिकायत निवारण और पेंशनर कल्याण विभाग सौंपे गए हैं। इस तबदीली को राज्यपाल शिवराज पाटिल ने स्वीकृति दे दी है।

मजीठिया के पास अब भी राजस्व समेत 4 विभाग

department change of seven ministers in Punjab government

ताजा फेरबदल में बादल ने कुछ मंत्रियों के इस्तीफों के बाद से अपने ऊपर बढ़े विभागों का बोझ कम किया है। सीनियर बादल ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के साथ एक-एक विभाग का आदान प्रदान भी कर लिया है।

बादल ने सुखबीर को बिजली विभाग सौंपकर बदले में उनसे सिविल एविएशन विभाग लेकर अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री के पास अब पर्सोनेल, आम प्रशासन, सहकारिता, साइंस टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण, विजिलेंस और नागरिक उड्डयन विभाग रह गए हैं।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के अधीन अब गृह, बिजली, प्रशासनिक सुधार, आवास एवं शहरी विकास, कर एवं आबकारी, निवेश प्रमोशन तथा खेल व यूथ सेवाएं कल्याण विभाग हैं।

एनआरआई विभाग तोता सिंह को दिए जाने के बाद भी बिक्रम सिंह मजीठिया के पास राजस्व व पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, सूचना व लोक संपर्क और गैर रिवायती ऊर्जा विभागों का प्रभार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed