{"_id":"c684e31b7df04e99a9dd0fdb47f18e1a","slug":"deo-boils-in-the-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ ने स्कूल से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ ने स्कूल से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीर भवन की प्रबंधन की ओर से चार छात्राओं को फीस न जमा करा पाने की स्थिति में बाहर निकलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
छात्राओं ने सीजेएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रिंसिपल से जवाब तलब किया है और इस मामले में कमी मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मामला उजागर होने और जिला शिक्षा विभाग द्वारा जवाब मांगने पर स्कूल प्रबंधन की धड़कन बढ़ गई हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में उचित व निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही है।
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वीरभवन में पढ़ने वाली चारों छात्रा भूमिका, युक्ति, नीरू और पूजा अपने परिजनों के साथ सीजेएम के सामने पेश हुई। चारों छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर स्कूल से बाहर निकालने के आरोप लगाए और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीजेएम ने जिला शिक्षा अधिकारी से बात की और इस मामले की जांच करने के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान खटक ने मामले को गंभीरता से देखा और स्कूल प्रिंसिपल से इस विषय में बात की। प्रिंसिपल ने इस मामले में असलियत को छिपाने का प्रयास किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इसको देखते हुए प्रिंसिपल को शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट देने का समय दिया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के पसीने छूट गए। प्रबंधन ने छात्राओं व उनके परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया।
यह है मामला
शहर के वीर भवन चुंगी स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बुधवार को राजीव कालोनी निवासी पांचवीं कक्षा की भूमिका, आठवीं कक्षा की युक्ति और वीर भवन निवासी सगी बहन आठवीं कक्षा की नीरू और सातवीं कक्षा की पूजा को फीस न जमा कराने पर स्कूल से बाहर निकाल दिया था। चारों छात्राएं व उनके अभिभावक स्कूल प्रबंधन की अनेदखी पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर फीस न जमा कराने की स्थिति में स्कूल से बाहर निकालने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत अधिकारियों को दी।
आर्य कन्या सीसे स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस न जमा करा पाने पर चार छात्राओं को बाहर निकालना उचित नहीं है। इस विषय में प्रिंसिपल से बात ही है और शुक्रवार तक जवाब देने की हिदायत दी है। इस मामले में विभागीय जांच कराई जाएगी और किसी तरह की कमी मिलने पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सिफारिश की जाएगी।
जयभगवान खटक, जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत