फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue Alert Three new cases, four CRPF personnel vulnerable

डेंगू का आतंक, 3 नए केस आए सामने, CRPF के जवान भी चपेट में

Sun, 04 Sep 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue Alert Three new cases, four CRPF personnel vulnerable
डेंगू मच्छर - फोटो : Demo Pic
डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू के तीन नए केस सामने आए हैं। दो केस सेक्टर 15 और एक केस मौलीजागरां से आया है। इन केसों को मिलाकर चंडीगढ़ में अब तक  23 केस सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताया है कि आने वाले मौसम में अब केस बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बुखार होने पर तुरंत डाक्टर से जांच करवाएं। खुद से कोई दवा न लें। चिकनगुनिया के एक कंफर्म केस आ चुका है। हालांकि स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के चार जवान भी चपेट में
जीरकपुर-चंडीगढ़ चेक पोस्ट पर तैनात चार सीआरपीएफ जवान भी बुखार के चपेट में आ गए हैं। उनका जीएमसीएच 32 में इलाज चल रहा है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ जवानों का कहना है कि जहां पर वे तैनात हैं, वहां की स्थिति काफी खराब है। मच्छरों की काफी संख्या है। अन्य जवानों के भी बीमार होने की आशंका बढ़ गई है।

ऐसे करें डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव

Dengue Alert Three new cases, four CRPF personnel vulnerable
Dengue - फोटो : Amar ujala
1. अपने घरों के आसपास पानी न जमा होने दें।
2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकालें व रगड़ कर साफ करें।
3. घरों की छतों पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले व ड्रम न फेंकें।
4. छत पर बनी पानी की टंकी का ढक्कन बंद कर रखें।
5. जमीन के अंदर पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें व हमेशा ढक कर रखें।
6. घर में रखे गमले, बोतलों में लगाए गए पौधों के पानी को हफ्ते में एक बार बदलें।
7. बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed