{"_id":"61e1d9ced11c5328f9136bf4","slug":"demonstration-to-get-justice-to-shopkeeper-neeraj-at-pu-s-gate-number-two-chandigarh-news-pkl4392764147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के गेट नंबर दो पर दुकानदार नीरज को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के गेट नंबर दो पर दुकानदार नीरज को न्याय दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू में दुकान संचालक नीरज आहूजा को न्याय दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, दुकानदारों व छात्रों ने शाम को प्रदर्शन किया। पीयू का गेट नंबर दो बंद करने से जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीरज को हर हाल में न्याय मिले अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने समझाकर मामला शांत करवाया।
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीयू के गेट नंबर दो पर पहुंचे। उनके साथ कई दुकानदार आए। उन्होंने कहा कि नीरज आहूजा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पीयू ने उसकी पीड़ा नहीं समझी। नए नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। अन्य दुकानदार भी तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि नीरज ने हारकर मौत का रास्ता अपनाया। उसके परिजनों को को न्याय मिले, पीयू इस ओर ठोस कदम उठाए। इस दौरान वाहन नहीं निकल पा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने काफी देर तक उन्हें समझाया और मामला शांत करवाया। चेतावनी दी कि नीरज को न्याय नहीं मिला तो उग्र प्रदर्शन होगा। पीयू इस बारे में सोचे। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी रखी गईं। गौरतलब है कि 40 वर्षीय नीरज आहूजा ने वीरवार शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। दुकानदारों ने पीयू प्रशासन से मांगी की है कि नियमों का सरलीकरण किया जाए। इसके अलावा अनावश्यक तौर पर परेशान न किया जाए।