फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration of security personnel for not getting holidays and overtime, health of one deteriorated

Chandigarh News: छुट्टियां और ओवरटाइम न मिलने पर सुरक्षाकर्मियों का प्रदर्शन, एक की तबीयत बिगड़ी

Thu, 29 Jun 2023 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of security personnel for not getting holidays and overtime, health of one deteriorated
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में अनुबंध पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर छुट्टियां और ओवरटाइम नहीं मिलने पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे सुरक्षाकर्मियों ने डिस्पेंसरी पहुंचाया, शाम तक उसकी तबीयत ठीक हो गई थी। कर्मियों ने कहा कि उन्हें गर्मी में भी बिना छुट्टी के लगातार 20-25 दिन काम करना पड़ रहा है। पीयू में सभी कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन कार्य करना होता है लेकिन उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद एडमिन ब्लॉक में रजिस्ट्रार ने सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षाकर्मियों के मुद्दे पर रजिस्ट्रार की ओर से कमेटी बनाई गई है। कमेटी की ओर से सुरक्षाकर्मियों के साथ सोमवार को बैठक की जाएगी। पीयू में लगभग 200 के करीब अनुबंध कर्मचारी हैं और दैनिक भोगी व डीसी रेट पर काम कर रहे हैं। पीयू में कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम का चार्ज 45 रुपये प्रति घंटा है। सुरक्षाकर्मियों को सिर्फ रविवार की छुट्टी नहीं देने पर उसका ओवरटाइम दिया जाता है, शनिवार की छुट्टी का ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। वहीं महीने में एक या दो ही छुट्टियां दी जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आपात स्थिति में भी छुट्टी नहीं दी जाती, ड्यूटी का समय बदल दिया जाता है। सुरक्षाकर्मियों के विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed