फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration of farmers organizations in Chandigarh today

किसान संगठनों का आज प्रदर्शन: ट्रैक्टरों से पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंजाब सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Tue, 17 May 2022 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 May 2022 12:41 AM IST
सार

किसान नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक की थी, जिसमें किसानों को बोनस देने का वादा किया गया था लेकिन अब तक बोनस देने का एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Demonstration of farmers organizations in Chandigarh today
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने 17 मई को चंडीगढ़ में मोर्चा लगाकर प्रदेश सरकार को घेरने का एलान किया है। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों ने ऑनलाइन बैठक करके मोर्चे की तैयारी की समीक्षा की। इस मोर्चे के दौरान भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि बीबीएमबी के मुद्दे पर 25 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था लेकिन पंजाब सरकार इस मामले पर कोई भी कार्रवाई अब तक नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा करने में असफल रही है जबकि केंद्र सरकार ने डैम सेफ्टी बिल पारित करके भाखड़ा डैम का पूरा प्रबंध पंजाब से छीन लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डैम की बिजली का प्रबंधन केंद्र के हाथ में चला गया है और पंजाब के दरियाओं में पानी छोड़ने का फैसला भी अब केंद्र सरकार ही लिया करेगी। इसके अलावा भाखड़ा डैम से पंजाब को जो बिजली 40 पैसे यूनिट मिलती थी, वह अब व्यापारिक दाम पर मिलेगी। इसका बोझ किसानों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक की थी, जिसमें किसानों को बोनस देने का वादा किया गया था लेकिन अब तक बोनस देने का एलान नहीं किया गया है। चिप वाले मीटर न लगाने की किसानों की मांग पर भी फैसला नहीं लिया गया है। सरकार ने मूंग की एमएसपी पर खरीद का वादा तो किया है लेकिन नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया है। इसके अलावा बासमती के दाम और खरीद का नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। किसानों को गन्ने का बकाया भी अब तक नहीं दिया गया है। 


ऑनलाइन बैठक में किसान नेता डॉ. दर्शनपाल, जगजीत सिंह ढलेवाल, सुरजीत फुल, हरिंदर सिंह लखोवाल, जसविंदर सिंह साईयांवाला, मेजर सिंह पूणावाला, सतनाम सिंह बागड़िया, गुरमीत सिंह महिमा, अवतार सिंह महिमा, सुखजिंदर सिंह खोसा, गुरिंदर सिंह भंगु, सुखदेव सिंह भोजराज, हरपाल सिंह संघा, सुखपाल सिंह, सुखजीत सिंह ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed