फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to stop recruitment to the post of Administrative Director of National Health Mission

नेशनल हेल्थ मिशन के प्रशासनिक निदेशक के पद पर भर्ती रोकने की मांग

Mon, 21 Sep 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop recruitment to the post of Administrative Director of National Health Mission
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने नई नियुक्तियों पर रोक लगा रखी है लेकिन इसका पालन खुद चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ही नहीं कर रहा है। समस्या समाधान वेलफेयर एसोसिएशन ने पीएम समेत कई बड़े नेताओं व अधिकारियों को पत्र भेजकर विभाग की पोल खोली है। उन्होंने कहा है कि कांट्रेक्ट के आधार पर की जा रही प्रशासनिक निदेशक की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय ने आर्थिक सुुधारों के तहत चार सितंबर को एक आदेश जारी किया है। उसमें भारत सरकार के सभी दफ्तरों के खर्चों पर लगाम लगाने और भर्ती के लिए नए पद सृजित न करने के आदेश दिए हैं। नई भर्तियों पर रोक लगाने की बात भी कही गई है लेकिन चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने आदेशों को दरकिनार करते हुए नेशनल हेल्थ मिशन में प्रशासनिक निदेशक का पद सृजित कर दिया और 23 सितंबर को उसके लिए साक्षात्कार किए जा रहे हैं। यह पद कांट्रेक्ट के आधार पर भरा जा रहा है। इस पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारी को एक लाख से अधिक की पगार दी जाएगी। नियमों को तार-तार करने वाले लोगों पर कार्रवाई हो और भर्ती रद्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed