{"_id":"680fd6632220ca5ac60a49d5","slug":"demand-to-implement-obc-reservation-in-admission-and-recruitment-in-pu-demonstration-held-chandigarh-news-c-16-pkl1043-695340-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में प्रवेश और भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में प्रवेश और भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू परिसर में वीसी कार्यालय के बाहर ओबीसी समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने प्रवेश और भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आरक्षण की तत्काल बहाली की मांग की। आंदोलन में फैसला लिया गया कि यदि दस दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ओबीसी समुदाय वीसी कार्यालय को बंद करेगा। पीयू प्रशासन को अपनी असंवैधानिक और जातिवादी देरी को सुधारने का अंतिम अवसर दिया गया है। आंदोलन में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, एचएस लक्की, विक्रम यादव, राजू पाई, ईशर सिद्धू, जतिन वीर्क और सिकंदर बूरा, गौतम भोरिया, आयुष श्रीवास्तव, वेदपाल यादव, लालचंद यादव, वरयाम सिंह, शिंदरपाल सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र सैनी, मंजीत सिंह, डॉ. कुलविंदर, डॉ. विनोद चौधरी समेत अन्य शामिल थे।
ओबीसी आरक्षण में देरी तो जनसंग्राम होगा
सभी वक्ताओं ने कहा कि यदि ओबीसी आरक्षण में और देरी हुई, तो ऐसा जनसंग्राम खड़ा होगा जो सत्ता के गलियारों को हिला देगा। वक्ताओं ने ओबीसी समुदाय के अधिकारों के साथ किए जा रहे लगातार विश्वासघात की कड़ी निंदा की। मानसा, मुक्तसर, कैथल, दिल्ली और अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आए वक्ताओं का डॉ. बलविंदर सिंह मुल्तानी ने आभार व्यक्त किया।