{"_id":"649c69455b964b55fd0aab34","slug":"demand-to-get-avtar-singh-khanda-last-rites-done-in-india-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अवतार सिंह खांडा का अंतिम संस्कार भारत में करवाने की मांग, इंग्लैंड में किया था तिरंगे का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अवतार सिंह खांडा का अंतिम संस्कार भारत में करवाने की मांग, इंग्लैंड में किया था तिरंगे का अपमान
Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
सार
याचिका में विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब सरकार को पक्ष बनाया गया है। इस याचिका पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है। पिछले दिनों लंदन में भारतीय उच्चायोग में जो तिरंगे का अपमान किया गया था, उस मामले में भी अवतार सिंह खांडा आरोपी था।
विज्ञापन
अवतार सिंह खांडा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल के करीबी रहे अवतार सिंह खांडा की बहन ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए भाई का शव भारत लाने की इजाजत मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार मोगा में किया जा सके। 15 जून को इंग्लैंड के एक प्राइवेट अस्पताल में अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसकी बहन जसप्रीत कौर ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में बताया है कि भाई की अंतिम इच्छा थी कि उसका अंतिम संस्कार मोगा में हो और उसकी आस्तियां श्री कीरतपुर साहिब में प्रवाहित की जाएं इसलिए उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए उसके भाई कि मृतक देह को इंग्लैंड से भारत लाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
याचिका में विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब सरकार को पक्ष बनाया गया है। इस याचिका पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई कर सकता है। पिछले दिनों लंदन में भारतीय उच्चायोग में जो तिरंगे का अपमान किया गया था, उस मामले में भी अवतार सिंह खांडा आरोपी था।
विज्ञापन