{"_id":"0cdd2cef44aa787c6b3f692992f4c61e","slug":"demand-to-ban-akshay-kumar-upcoming-movie-the-shaukeens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की फिल्म के गानों पर लग सकता है बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय कुमार की फिल्म के गानों पर लग सकता है बैन
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Nov 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की आने वाली मूवी 'द शौकीन्स' के दो गानों पर बैन लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके यह मांग की गई है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि मूवी के दो गाने नशे को कथित तौर पर प्रोत्साहित करते हैं, इसलिए इन पर बैन लगाया जाए। मामले की गंभीरता को समझते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व फिल्म सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
फिल्म इसी सप्ताह 7 नवंबर को रिलीज होगी। हाईकोर्ट ने अभी केवल नोटिस जारी किया है। गानों पर कोई रोक व बैन नहीं लगाया है। मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होगी। याचिका एक एनजीओ ने दायर की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि मैं हूं एल्कोहॉल... गाने से युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ सकती है। लिहाजा इन गानों पर रोक लगाई जाए।
यह संस्था पहले भी हाइवे के किनारों पर बने शराब के ठेकों के खिलाफ याचिका दायर कर चुकी है। हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा में हाइवे किनारे बने ठेके हटाने का निर्देश दिया था।