फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand raised by Hutka in the assembly.

Chandigarh News: विधानसभा में हुटका की मांगों को उठाने की मांग

Sun, 16 Mar 2025 07:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Demand raised by Hutka in the assembly.
चंडीगढ़। हरियाणा यूनिवर्सिटी कांट्रैटचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुटका) के प्रतिनिधि मंडल ने सोनीपत से विधायक निखिल मदान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक में कार्यरत सभी अनुबंधित शिक्षकों की तरह विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


सोनीपत विधायक ने विधानसभा के बजट सत्र में सेवा सुरक्षा प्रदान कर रोजगार की गारंटी देने का सवाल और मुद्दा शून्य काल में उठाकर रोजगार की गारंटी दिलाने का वादा किया है। हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक और प्रतिभा कौशिक ने सयुंक्त बयान में बताया कि स्थायी भर्ती करने के पक्षधर हैं। लेकिन दो सप्ताह पहले आईजीयू रेवाड़ी में नियमित भर्ती से 35 रिसोर्स पर्सन की छंटनी होने के कारण परेशान थे। अब अन्य विश्वविद्यालयों में पांच से 12 सालों तक कार्यरत अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी नौकरी खोने का डर सता रहा है। इस दौरान बीपीएस महिला विश्वविद्यालय से सुनीता, प्रियंका, पिंकी, पूजा, ओमबीर व एमडीयू रोहतक से प्रीति शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed