फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand of students of CCET.. Exam should be online

सीसीईटी के छात्रों की मांग.. परीक्षा हो ऑनलाइन

Tue, 29 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand of students of CCET.. Exam should be online
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग की परीक्षाएं 30 जून से शुरू होंगी। यह खबर सुनकर अब विद्यार्थी परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने पंजाब तकनीकी बोर्ड से उम्मीद जताई है कि पिछली परीक्षाओं की तरह ही विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलेंगी ताकि विद्यार्थी घर बैठकर परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा विंग के सात ट्रेड के विद्यार्थियों की संख्या 1200 से अधिक है। पिछली बार इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन करने के आदेश जारी हो गए। उसके बाद विद्यार्थियों में उबाल आ गया। उन्होंने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और प्रदर्शन किया। आखिरकार तकनीकी बोर्ड को विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना पड़ा और ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की गईं। इस बार छात्रों ने तकनीकी बोर्ड से कहा है कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित की जाएं ताकि विद्यार्थियों को कोरोना के समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं, उन्हें यहां आने में असमर्थ होंगे। छात्रों ने यह भी कहा है कि ऑफलाइन परीक्षा कराने की न सोची जाए, क्योंकि ऑफलाइन परीक्षा होने से तमाम समस्याएं खड़ी होंगी और फिर से छात्रों को संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed