फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand of AAP is conflictive, Protest Start

'आप' की मांग को माना विवादित, विरोध शुरू

Sat, 11 Jan 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Demand of AAP is conflictive, Protest Start
मेडिकोज लीगल एक्शन ग्रुप (एमएलएजी) ने आम आदमी पार्टी की उस मांग को आड़े हाथों लिया, जिसमें पार्टी ने जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर आरक्षित कोटा बढ़ाए जाने की दलील दी।
विज्ञापन


‘आप’ की ओर से यह बयान पार्टी नेता योगेंद्र यादव की ओर से आया था। यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी पिछड़ी जातियों, महिलाओं और आर्थिक रूप से विभिन्न वर्गों के लिए अतिरिक्त कोटा सुनिश्चित कराने के लिए जद्दोजहद करेगी।
विज्ञापन


एमएलएजी के कनवीनर डा. नीरज नागपाल ने कहा है कि ‘आप’ का यह बयान दरअसल, अन्य मुख्य राजनीतिक दलों की ही तर्ज पर सुर्खियां बटोरने का एक हथकंडा है।

राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में ‘आप’ के सत्ता के आने के बाद डाक्टरों समेत सभी पेशेवर समुदायों के बीच बेहतर भारत की एक उम्मीद जागी है।

उन्होंने कहा कि पर अब यह उम्मीद निराशा में तबदील होती नजर आ रही है, क्योंकि लगता है कि ‘आप’ भी अन्य राजनीतिक दलों से जुदा नहीं।

डा. नागपाल ने कहा कि हालांकि एमएलएजी एक गैर-राजनीतिक इकाई है, पर जातिगत आरक्षण से मेडिकल ट्रेनिंग और ओवरऑल प्रोफेशन पर नकारात्मक असर पड़ेगा और इसलिए ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed