फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi will be submerged after rising water level of Yamuna

यमुना का जलस्तर और बढ़ने पर जलमग्न होगी दिल्ली, उफान पर कई नदियां

Fri, 27 Jul 2018 10:05 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi will be submerged after rising water level of Yamuna

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने हरियाणा की नदियों को लबालब कर दिया है। यमुना और घग्गर दोनों उफान पर हैं। पहाड़ों पर यूं ही बारिश जारी रही और हरियाणा में भी बदरा जमकर बरसे तो यमुना का पानी दिल्ली के लिए बड़ा संकट बनेगा। लगातार बारिश दिल्ली को जलमग्न कर सकती है। चूंकि, हिमाचल और हरियाणा के साथ ही दिल्ली में भी मेघ खूब बरस रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारी अभी यमुना के जलस्तर को मध्यम मान रहे हैं। यह सामान्य बहाव जो यमुना में बह जाएगा, अगर और तेज बारिश हुई तो दिल्ली पर डूबने का खतरा बढ़ेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो वीरवार को यमुना में हथिनीकुंड बैराज से 1 लाख 41 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसे दिल्ली के लिए फिलहाल खतरा नहीं माना जा सकता। इससे दिल्ली के जलमग्न होने की स्थिति नहीं बनने वाली। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस जलस्तर से दिल्ली में पानी घुसने की कोई संभावना नहीं है। मगर, जिस तरह से हिमाचल में मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उससे खतरा बढ़ने की संभावना है। चूंकि, पहाड़ों के साथ ही हरियाणा में भी बारिश होने से यमुना का जलस्तर निश्चित तौर पर बढ़ेगा। जिससे दिल्ली में पानी घुस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा की ओर से यमुना के आसपास के रहने वाले लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। सभी डीसी को भी यमुना किनारे सूचना पट लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हरियाणा में जिन जिलों से यमुना गुजरती है, वहां पर जान माल का कोई नुकसान न हो। उधर, सिरमौर जिले से निकलकर आने वाली घग्गर का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। 


घग्घर नदी के उफान पर होने से पंचकूला के उपायुक्त मुकुल कुमार ने बरसाती नालों और घग्घर नदी के आस-पास धारा 144 लगा दी है। किसी को भी घग्घर नदी में जाने की अनुमति नही हैं। चूंकि, 2013 में घग्गर नदी में ही बुर्ज कोटिया के पास तीन युवकों की बहने से मौत हो गई थी। मुकुल कुमार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को घग्गर के आस-पास पेट्रोलिंग करने व कोई भी वाहन घग्गर के किनारे न जाने देने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed