फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Team Visited Attari Wagah Border to Check Truck Scanner

दिल्ली से आई टीम की जांच में भी अटारी बॉर्डर पर लगा 23 करोड़ का स्कैनर फेल हुआ, जानें क्यों

Sat, 11 Jul 2020 10:44 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jul 2020 10:44 AM IST
सार

  • दिल्ली से अटारी बॉर्डर पहुंची विशेषज्ञों की टीम, स्कैनर की जांच की
  • कई घंटे की मीटिंग के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा
  • पिछले साल 23 करोड़ से लगाया गया था एफबीटीएस, नहीं कर रहा सही काम

विज्ञापन
Delhi Team Visited Attari Wagah Border to Check Truck Scanner
ट्रक स्कैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा पर स्थित इंट्रीग्रेटिड चेक पोस्ट(आईसीपी) में पाकिस्तान से आने वाले ट्रकों की जांच के लिए स्थापित फुल बॉडी ट्रक स्कैनर(एफबीटीएस) लगाया गया है। शुक्रवार को दिल्ली से एक उच्च सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम स्कैनर स्थल पर पहुंची और एफबीटीएस का निरीक्षण किया। फिर एक बैठक की गई। सूत्रों के अनुसार, विषेशज्ञों की इस बैठक में बीएसएफ, लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया सहित कई सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस बैठक में आईसीपी तैनात अधिकारियों ने दिल्ली से आई टीम को बताया की बीते वर्ष लगाया गया एफबीटीएस ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। पाकिस्तान से आने वाले कई ट्रकों को स्कैनर में खड़ा किया गया, लेकिन इसके परिणाम संतोषजनक नहीं निकले। एफबीटीएस पाकिस्तान से बंद पेटियों व बोरियों से आने वाली सामानों को स्कैन नहीं कर पाया है, जबकि इस स्कैनर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान से आने वाले माल में नशीले पदार्थों की तस्करी व हथियारों की खेप के बारे में जानकारी हासिल करना था।
विज्ञापन


इस स्कैनर को स्थापित करने में केंद्रीय सरकार ने 23 करोड़ की राशि ख़र्च की थी। अपनी स्थापना के कुछ महीने के बाद ही एफबीटीएस सफेद हाथी साबित हो गया है। सूत्रों ने बताया की विशेषज्ञों की टीम स्कैनर के  फेल हो जाने के संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। इस संबंध में आगामी दिनों में एक और बैठक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमक की खेप में पकड़ी गई थी पाक से आई 532 किलो हेरोइन
आईसीपी की स्थापना के बाद से ही अधिकारियों ने एफबीटीएस की स्थापना के बारे में मांग करनी शुरू कर दी थी। पिछली मोदी कैबिनेट में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने के निर्देश पर तत्कालीन गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्कैनर की स्थापना का नीवं पत्थर रखा था। पाकिस्तान से आने वाले सीमेंट में एक बार भरी मात्रा में  हेरोइन बरामद की गई थी। बीते वर्ष भी पाकिस्तान से आई नमक की खेप में 532 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed