{"_id":"580e51524f1c1b3924bc2741","slug":"delhi-police-acp-cut-vehicle-invoices-seized-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के एसीपी की गाड़ी का काटा चालान, बत्ती भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के एसीपी की गाड़ी का काटा चालान, बत्ती भी जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
पुलिस ने अवैध तरीके से वाहन पर बत्ती लगाए लोगों के खिलाफ मकड़ौली टोल प्लाजा पर जांच अभियान चलाया। सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस के एसीपी की गाड़ी को भी रोका गया।
विज्ञापन
इसमें अवैध तरीके से बत्ती लगी थी जिसका चालान काटा गया और बत्ती को भी जब्त कर लिया गया। सड़क सुरक्षा संगठन के प्रवक्ता हैप्पी जांगड़ा ने बताया कि एसपी राकेश आर्य के आदेशानुसार ट्रैफिक पुलिस और सड़क सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने गोहाना रोड स्थित मकड़ौली प्लाजा से गुजरने वाली बत्ती लगी गाड़ियों की जांच की।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक नरेंद्र ने बताया कि इस दौरान 15 बत्ती लगी गाड़ियों को रुकवाया गया और दस्तावेज जांचे गए। इसमें सात वाहन चालक गलत तरीके से गाड़ियों पर बत्ती लगाए मिले। इनका चालान किया गया और बत्ती भी जब्त की गई।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली पुलिस के एसीपी के अलावा फरीदाबाद बिजली बोर्ड के एसई, मार्केटिंग बोर्ड के एसई की गाड़ी, बिजली बोर्ड के एक्सईएन, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के एसडीओ, हिसार के डीआरओ, नगर निगम के एमई की गाड़ी का चालान किया और बत्ती जब्त की गई।
इस मौके पर ट्रैफिक यूनिट 3 के उपनिरीक्षक मुकेश, आरएसओ अशोक गुलिया, एएसआई वजीर, ड्राईवर एएसआई बिजेंद्र, हवलदार शिव कुमार मौजूद थे।