फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Government Starts Delhi Sikh Gurudwara Management Committee Election Preparations

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की तैयारियां शुरू, पार्टियां बोलीं- मार्च के बाद होने चाहिएं

Thu, 23 Jul 2020 11:13 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Jul 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government Starts Delhi Sikh Gurudwara Management Committee Election Preparations
DSGMC - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सिख राजनीतिक पार्टियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सुझाव दिया गया कि अगले साल मार्च में बच्चों की परीक्षा होती है। इन हालात में चुनाव की तारीख की घोषणा परीक्षा खत्म होने के बाद ही की जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही फोटो वाला पहचान पत्र बनाने का सुझाव भी मंत्री को समीक्षा बैठक में दिया गया। बैठक में पंजीकृत शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली और जग आसरा गुरु ओट पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें डीएसजीएमसी चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के संकल्प के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा हुई। सुझाव मिलने के बाद सरकार इस पर अपनी राय जल्द ही देगी।
विज्ञापन

पंजीकृत पार्टियों के मुख्य सुझाव

1. चुनाव के लिए फोटो मतदाता सूची तैयार की जाए। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद नए-पुराने मतदाताओं को अपना नाम सूची में जोड़ने व हटाने के लिए आवेदन की सुविधा मिले। गुरुद्वारा चुनाव विभाग मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने पर निर्णय करे।
2. दो राज्यों में मतदाता सूची में नाम हो तो इसे सिर्फ एक राज्य में किया जाए।

3. मार्च 2021 में प्रस्तावित चुनाव के दौरान 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षा होती है। लिहाजा परीक्षा के बाद ही चुनाव कराया जाए।
4. चुनाव के लिए निर्धारित वार्डों की सीमाओं के परिसीमन के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए जाएं।
5. सिख मतदाता सूची को चुनाव से पूर्व अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed