फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal To Launch AAP Make India No 1 Campaign From Haryana Hisar News In Hindi

Haryana News: केजरीवाल ने लॉन्च किया मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन, पूछा- 75 साल बाद भी भारत पीछे क्यों

Wed, 07 Sep 2022 01:01 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में आज सरकारी स्कूलों को बंद करने का चलन है। हरियाणा में पिछले कुछ सालों में कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने 700 स्कूलों को बंद कर दिया है। अगर सरकारी स्कूलों को बंद कर देंगे तो गरीब बच्चे कहां जाएंगे। सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय उन्हें शानदार बना दो।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal To Launch AAP Make India No 1 Campaign From Haryana Hisar News In Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को हरियाणा के हिसार पहुंचे। यहां आप नेता अशोक तवंर ने उनका स्वागत किया। केजरीवाल ने हिसार में मेक इंडिया नंबर वन अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75 साल का जश्न मना रहा है। मगर आज सभी के मन में एक प्रश्न है कि इन 75 वर्षों में कई देश हमसे आगे निकल गए। भारत पीछे क्यों रह गया। भारत दुनिया का नंबर-वन देश क्यों नहीं बन पाया।

विज्ञापन


भारत अमीर देश क्यों नहीं है। भारत की बहुत बड़ी आबादी गरीब क्यों है। सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिलती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत में सबसे इंटेलिजेंट लोग हैं। दुनिया की कंपनियों के टॉप पर भारतीय हैं फिर भी हम पीछे क्यों हैं। भारत में नदियां, समुद्र, पहाड़, जड़ी-बूटी सबकुछ है। सिंगापुर, जापान और जर्मनी हमसे आगे निकल गए। लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। मैं कहता हूं क्यों नहीं। भारत में बहुत योग्य लोग हैं। 

विज्ञापन


75 साल तक सभी दलों ने गंदी राजनीति की है। अगर इनके भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी भारत पीछे रह जाएगा। अगर 130 करोड़ लोग एकजुट हो जाए तो भारत को नंबर-वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम भारत को नंबर वन देश बनाने में जुटे हैं। देश के कोने-कोने में जाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी लोग भारत को नंबर वन देश देखना चाहते हैं, वह सभी लोग इस मुहिम से जुड़िए। 9510001000 पर मिस्ड कॉल करके आप जुड़ सकते हैं। 

भारत को नंबर-वन देश बनाने की क्यों जरुरत 

  • हमें हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का इंतजाम करना होगा
  • हमें इस देश में हर भारतीय के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम करना पड़ेगा
  • बिजली, पानी और रोजगार का इंतजाम करना पड़ेगा


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि 1947 में हम से सबसे बड़ी गलती हुई है। आजाद भारत को सबसे अधिक ध्यान शिक्षा पर देना चाहिए था। मगर दुख की बात यह है कि आजादी के वक्त भी ध्यान नहीं दिया और 75 साल बाद भी नहीं। मगर अब भारत और इंतजार नहीं कर सकता है। अब पूरे देश में वार मोड में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करना होगा। 

मैंने आज ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। पांच सितंबर को प्रधानमंत्री ने एलान किया था कि 14500 स्कूलों को केंद्र सरकार अपग्रेड करेगी। मगर देश में साढ़े 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर 14500 स्कूलों को अपग्रेड किया गया तो 100 साल लग जाएंगे। मेरा प्रधानमंत्री से निवेदन है कि सभी राज्य सरकारों को एक साथ लीजिए और हम अपने 10 लाख स्कूलों को पांच साल में अपग्रेड करेंगे। दिल्ली में हमने सरकारी स्कूलों को कम पैसे में ठीक किया है। पंजाब में भगंवत मान स्कूलों को ठीक करने में लगे हैं। 

सरकारी स्कूलों को बंद करना खतरनाक
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में आज सरकारी स्कूलों को बंद करने का चलन है। हरियाणा में पिछले कुछ सालों में कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने 700 स्कूलों को बंद कर दिया है। अगर सरकारी स्कूलों को बंद कर देंगे तो गरीब बच्चे कहां जाएंगे। सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय उन्हें शानदार बना दो। सरकारी स्कूलों को बंद करना बेहद खतरनाक है। ऐसे में देश के 18 करोड़ बच्चे कहां पढ़ेंगे। यह बच्चे 10 लाख सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। जब तक ये बच्चे नहीं पढ़ेंगे, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता।

भगवंत मान बोले- स्वास्थ्य ढांचे में यूक्रेन हमसे आगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे क्रांतिकारी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में शायद किसी मुख्यमंत्री ने यह बातें उठाई होंगी। उन्होंने कहा कि अगर 130 करोड़ लोगों का सुर मिल जाएगा तो हमारा देश नंबर वन बन जाएगा। यूक्रेन 25-26 साल पहले आजाद हुआ। मगर हमें तब पता चला अपने मेडिकल के छात्रों को वहां से निकालना पड़ा। यूक्रेन स्वास्थ्य ढांचे में हमसे बहुत आगे है। जो काम यहां तीन करोड़ में होता, वह यूक्रेन में तीन लाख रुपये में होता है। 

एक साथ मिलने पर ही देश तरक्की करेगा। हमने पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। विधायक को एक बार ही पेंशन मिलेगी। उद्योगों की खातिर सिंगल विंडो सिस्टम बना रहे हैं। अब उद्योगपति पंजाब से समझौता करने आते हैं। पहले यहां एक परिवार से समझौता करने आते थे। जोमैटो को चलाने वाला फरीदकोट का है। ओला के मालिक साहनेवाल से हैं। फ्लिपकार्ट के मालिक भी पंजाबी है। आम आदमी पार्टी सभी को अवसर दे रही है। देश को नंबर वन बनाने में आम आदमी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब में सच्ची नीयत से अध्यापकों को नियमित किया। देश तरक्की कर सकता है। मगर जरूरत सच्ची नीयत वाले लोगों की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed