फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   delhi cm arvind kejriwal on bikram majithiya drugs issue in amritsar

मुझे गिरफ्तार कर लें, नहीं तो 3 महीने बाद मैं करूंगा मजीठिया को अंदर: केजरीवाल

Wed, 02 Nov 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 02 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal on bikram majithiya drugs issue in amritsar
अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल के साले और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया समेत समूची बादल सरकार को ललकारते हुए कहा कि पंजाब की नौजवानी को नशों के दलदल में धकेलने वाले इन गुनाहगारों के खिलाफ मेरी और आम आदमी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


बिक्रम सिंह मजीठिया को नशे का व्यापारी कहने के मुद्दे पर बिक्रम मजीठिया की ओर से दर्ज किए मानहानि के मामले में अमृतसर पहुंचे अरविन्द केजरीवाल ने अदालत की सुनवाई के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है कि बिक्रम सिंह मजीठिया नशा तस्करों का सरगना है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वह भी बार-बार कहते हैं कि बिक्रम सिंह मजीठिया नशे का धंधा करता है, परन्तु बिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार अपने विरुद्ध उठी इस आवाज को दबाने और आम लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु हम डरने वाले नहीं हैं। नशे के इन व्यापारियों के खिलाफ हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक नशे के यह सौदागर जेल में नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आपस में मिले हुए हैं कैप्टन अमरिन्दर और बादल'

delhi cm arvind kejriwal on bikram majithiya drugs issue in amritsar
अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
अरविन्द केजरीवाल ने मजीठिया को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि आज मजीठिया और सत्ताधारी बादल परिवार के पास तीन महीने बचते हैं। इन तीन महीनों में यदि मजीठिया और बादल परिवार में दम है तो वह मुझे (अरविन्द केजरीवाल) गिरफ्तार कर लें, अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और मैं इनको पकड़ कर जेल में फेकूंगा।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि लगभग तीन महीने पहले भी मैंने मजीठिया को यही चुनौती दी थी कि या तो वह अपनी सरकार के होते-होते मुझे गिरफ्तार कर ले, नहीं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले बिक्रम सिंह मजीठिया को पकड़ कर मैं जेल में फेंकूंगा। इस मौके अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर बरसते कहा कि बादल-कैप्टन एक-दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस चल रहे थे, जिनको बादलों ने वापिस ले लिया। सारा पंजाब देख रहा है कि बादल और कैप्टन आपस में मिले हुए हैं एक दूसरे को बचा रहे हैं व कालिन चिट्ट बांट रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए यह चुनाव भी एक-दूसरे के साथ मिल कर लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नशे के धंधे में शामिल बिक्रम सिंह मजीठिया को भी कालिन चिट्टें बांटी हैं, जिस कारण मजीठिया सीबीआई की जांच से बच गया।

1984 सिक्ख कत्लेआम पर भी बोले सीएम केजरीवाल

delhi cm arvind kejriwal on bikram majithiya drugs issue in amritsar
अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
1984 सिक्ख कत्लेआम की 32वीं बरसी के मौके भरे मन से बोलते अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आज 32 सालों के बाद भी पीडितों को इन्साफ नहीं मिला। सभी जानते हैं कि सज्जण कुमार, कमल नाथ और जगदीश टायटलर जैसे आरोपी सरेआम घूम रहे हैं।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरप्रस्ती तले सिक्ख विरोधी कत्लेआम हुआ था और कांग्रेस से इन्साफ की उम्मीद भी नहीं की जा सकती, परंतु भाजपा की सरकारों ने भी पीडित सिक्खों को इन्साफ नहीं दिया। नरिन्दर मोदी की सरकार भी आरोपियों को उसी तरह बचा रही है, जिस तरह कांग्रेसी बचाते रहे हैं। सीबीआई भी कुछ नहीं कर रही। कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी जगदीश टायटलर और सज्जण कुमार जैसों को कालिन चिट्टें बांट रहे हैं। दंगाकारियों को सब बचाने में लगे हुए हैं। अकाली दल भी इस के लिए बराबर की जिम्मेवार है, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में शामिल है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इनकी ओर से की गई लूटमार, मारपीट और बेइन्साफी का पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा। इस मौके अरविन्द केजरीवाल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब मामलों के इंचार्ज संजे सिंह, चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन और मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान और संगठनात्मक मामलों के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पाठक, लीगल सैल पंजाब के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed