फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal addresses election rally in Jalandhar bypoll

Jalandhar Bypoll: केजरीवाल बोले- कई दलों ने 75 साल से पंजाब को बर्बाद किया, आप मान पर भरोसा रखो, सब ठीक होगा

Thu, 20 Apr 2023 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 07:22 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने रिंकू को वोट देने की अपील की और कहा कि 25 हजार युवाओं को पक्का किया जा चुका है। आज कोई पानी की टंकी पर नहीं चढ़ता क्योंकि पंजाब में नौकरी उपलब्ध हो रही है। उनहोंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर जालंधर के कूड़े का पहाड़ भी खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal addresses election rally in Jalandhar bypoll
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : @AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के जालंधर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल से तमाम राजनीतिक दलों ने पंजाब की हालत खस्ता कर दी है। एक-एक करके पंजाब में समस्याएं खत्म होंगी... आप बस भगवंत मान पर विश्वास रखो। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आप लोग कांग्रेस को वोट दोगे तो कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि काम तो आप सरकार को करना है। कांग्रेस का लोकसभा उम्मीदवार जीत गया तो बेवजह झगड़ा करता रहेगा... काम होंगे नहीं। इससे पहले केजरीवाल ने उद्यमियों के साथ दो घंटे एक होटल में बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। केजरीवाल ने उद्यमियों को कई आश्वासन भी दिए और कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने रिंकू को वोट देने की अपील की और कहा कि 25 हजार युवाओं को पक्का किया जा चुका है। आज कोई पानी की टंकी पर नहीं चढ़ता क्योंकि पंजाब में नौकरी उपलब्ध हो रही है। उनहोंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर जालंधर के कूड़े का पहाड़ भी खत्म किया जाएगा। जालंधर में कोई बड़ा अस्पताल नहीं... जल्दी खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कई सड़कें खराब हैं... तैयार की जा रही हैं लेकिन आप भगवंत मान पर भरोसा रखो। जिसने एससी बच्चों का वजीफा खाया, उसको कॉलर से पकड़कर मान सरकार ने अंदर किया। जालंधर पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का स्वागत इलाका विधायक रमन अरोड़ा ने माता की चुन्नरी गले में डालकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed