फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   deepak gothia, &tv reality show, madhuri dixit dance show, haryana boy in top of realilty show

माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो में टॉप 20 में पहुंचा नारनौल का छोरा

Sat, 14 May 2016 12:31 PM IST
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Sat, 14 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
deepak gothia, &tv reality show, madhuri dixit dance show, haryana boy in top  of realilty show
माधुरी दीक्षित के डांस शो में हरियाणा का छोरा दीपक गोठिया - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के नारनौल के एक युवक ने नेशनल चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो में टाप 20 में अपनी जगह बनाकर नाम रोशन किया है। वह हरियाणा से एकमात्र प्रतिभागी हैं, जिन्होंने इस शो में टाप 20 में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


एंड टीवी पर शनिवार व रविवार को प्रसारित होने वाले यूएस के शो सो यू थिंक, यू कैन डांस, अब इंडिया की बारी में  नारनौल निवासी 20 वर्षीय दीपक गोठवाल ने हजारों प्रतिभागियों को टक्कर देकर टाप फाइनल 20 में अपनी जगह बनाई है। इस शो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर व आर्टिस्ट टेरेंस लीयूस व कोरियोग्राफर बास्को सीजर जज हैं। तीनों ही ज्यूरी मेंबर ने दीपक के डांस की काफी तारीफ की।
विज्ञापन


माधुरी ने कहा दीपक सबसे अच्छा जंप करता है
दीपक नारनौल के चार्ली डांस ग्रुप के सदस्य रहे हैं और यही पले बढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली रहकर डांस की बारीकियां सीखी हैं। दीपक के अनुसार उनके पिता बिजली निगम से रिटायर्ड बाबूलाल गोठवाल और माता बबली देवी ने उसका पूरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि उन्हीं के आशीर्वाद से वह आज इस मुकाम तक पहुंचा है। दीपक ने बताया कि अब इस शनिवार व रविवार को उसका डांस दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टाप 20 में जब वह पहुंचा तो माधुरी दीक्षित ने उसकी तारीफ में कहा कि वह इस शो का सबसे अच्छा डांसर है। वह डांस में जो जंप लेता है, वह कोई नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो जिताने के लिए चाहिए जनता के वोट
हरियाणा के एकमात्र डांसर दीपक को अब जनता का साथ चाहिए। दीपक के अनुसार इसके लिए वोटिंग की जानी है। कोई भी व्यक्ति 100 मिस काल और 100 एसएमएस एक फोन से कर सकता है। दीपक का कहना है कि वह पूरे हरियाणा से एकमात्र प्रतिभागी हैं, इसलिए डांसिंग स्टार बनाने में पूरा हरियाणा उसका साथ देगा। उसने बताया कि वह इस  शनिवार व रविवार को प्रसारित होने वाले शो में वोट अपील भी करेगा। उसको आगे पहुंचाने व जिताने के लिए 787720010504 पर या डीईपी लिखकर 57575 पर शो के खत्म होने के बाद एसएमएस कर सकता है।


यूएस का है शो, पहली बार हो रहा इंडिया में
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो यूएस का है। दीपक के अनुसार यह पहली बार इंडिया में प्रसारित हो रहा है। यूएस की कंपनी इंडिया में डांसर की खोज कर रही है। अगर वे यहां जीतते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जाने का भी उन्हें मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed