{"_id":"571c6c1d4f1c1b967f8b4eff","slug":"deep-complex-chandigarh-administration-chandigarh-news-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप कॉम्पलेक्स के लोगों को राहत मिलेगी, ये कदम उठाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप कॉम्पलेक्स के लोगों को राहत मिलेगी, ये कदम उठाया जाएगा
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के एडवाइजर परिमल राय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में गांव हल्लोमाजरा और दीप कांपलेक्स के निवासियों राहत मिल सकती है। इसके लिए बड़ा कदम उठाया जा सकता है। प्लानिंग में बदलाब होने के संकेत चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने दिए हैं। उनका कहना है कि रास्ते के लिए चीफ आर्किटेक्ट को मार्क किया गया है। अब इस पर चीफ आर्किटेक्ट प्लानिंग करेंगे। उसमें रास्ते किस प्रकार दिए जाएं तय होगा। चीफ आर्किटेक्ट की टीम मंगलवार तक मौके का मुआयना कर सकती है।
गांव हल्लोमाजरा का एक प्रतिनिधिमंडल एडवाइजर परिमल राय से मिला और उन्हें एक मांग पत्र दिया। मांगपत्र में हल्लोमाजरा गांव का पुराने रास्ते को बंद न करने की मांग की गई है। एडवाइजर परिमल राय ने प्रतिनिधमंडल से मिले पत्र को तुरंत चीफ इंजीनियर को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।
सब स्टेशन बनना है...
प्रतिनिधिमंडल में शामिल विजय कुमार गोयल ने बताया कि गांव हल्लोमाजरा कबाडि़यों के पास बनी बूस्टर के साथ लगते जमीन को सब स्टेशन निर्माण के लिए पावर ग्रिड कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड को दिया गया है। इस जमीन पर 220/60 केवी सर्व स्टेशन बनेगा। इसके कारण हल्लोमाजरा निवासी को को पुराना रास्ता से वंचित होना पड़ेगा। रास्ता बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पुराना है रास्ता...
हल्लोमाजरा निवासी दिलबाग सिंह का कहना है कि यह रास्ता बहुत पुराना है। यही रास्ता सीटको फैक्टरी के लिए भी जाता है। इस रास्ते के बंद होने पर बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि हल्लोमाजरा और दीप कांपलेक्स की आधी आबादी का यही से आना जाना है। इसी रास्ते से पीसीआर की गाड़ी, पानी की टैंकर की सप्लाई, सीवर खोलनेवाली गाड़ी, फायर ब्रिगेड के अलावा अन्य सरकारी वाहन का इसी रास्ते से आना जाना है। इस रास्ते पर सुबह सात बजे से रात दस बजे तक काफी ट्रैफिक होती है।
ऐसे में बहुत दिक्कत होगी
मामचंद कश्यप का कहना है कि यदि इस रास्ते को बंद कर दिया गया तो लाइट प्वाइंट बाबा समाधे वाले रास्ते पर हाकाकार मच जाएगा। और कोई आपात समय में प्रशासन चाहकर भी पब्लिक की जानमाल की हिफाजत नहीं कर पाएगा।
दीप कांपलेक्स के लोग मिलने आए थे। दीप कांपलेक्स अनऑथराइज्ड है। रास्ते के लिए चीफ आर्किटेक्ट को मार्क किया गया है। चीफ आर्किटेक्ट मौके का मुआयना कर प्लानिंग करेंगे।
- मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर चंडीगढ़ प्रशासन