फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deduction in Collector Rates by Mohali Administration

मोहाली में मकान बनाना चाहते हैं तो पढ़ें ये गुड न्यूज

Tue, 01 Jul 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 01 Jul 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Deduction in Collector Rates by Mohali Administration

शहर में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को प्रशासन ने बड़ी राहत दे दी है। प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों के कलेक्टर रेट में कटौती की है। कटौती 18 से 20 प्रतिशत तक की गई है।

विज्ञापन


नए कलेक्टर रेट तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। ऐसे में काफी समय से ठंडे चल रहे प्रॉपर्टी बाजार में गर्मी आने के उम्मीद है। जानकारों की मानें तो यह पहला मौका है, जब कलेक्टर रेट में कटौती की गई है। वरना हर साल कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की जाती थी।
विज्ञापन

ये थे और ये हुए रेट

Deduction in Collector Rates by Mohali Administration

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-85 से 89, 90-91 और 92 का क्लेक्टर रेट 18000 से कम प्रति वर्ग गज से करके 16 हजार कर दिया है।

इसी तरह सेक्टर-53 से 56 कॉमर्शियल एरिया का कलेक्टर रेट जो कि 125000 प्रति वर्ग था। अब वह एक लाख रह गया है। इसी तरह इंडस्ट्रियल एरिया में 1000 वर्ग गज का रेट 13500 से कम करके दस हजार कर दिया गया है।

सेक्टर-82 का पहले कलेक्टर रेट 15000 जो कि अब दस हजार प्रति वर्ग गज रह गया है। बल्क मेटेरियल मार्केट सेक्टर-65 का कलेक्टर रेट 55 हजार से कम करके 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज किया गया है। प्रॉपर्टी से जुडे़ लोग इसे अच्छा मानकर चल रहे हैं।

एसडीएम ने विभिन्न एसोसिएशनों से की थी मीटिंग

Deduction in Collector Rates by Mohali Administration

प्रशासन ने कलेक्टर रेट कम करने के लिए जून में ही तैयारी कर ली थी। इसी कड़ी में तीन जून को एसडीएम लखमीर सिंह ने विभिन्न गांवों के लंबरदार, पंच, सरपंच, शहर के पूर्व पार्षद एवं मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के मेंबरों से मीटिंग की थी।

मीटिंग में लोगों ने मांग की थी कि मोहाली के समूचे सेक्टरों व फेजों के कलेक्टर रेट में दस से 15 फीसदी तक की कटौती की जाए। साथ ही अलॉटमेंट कीमत की सीडी बनाने की अनुमति दी जाए।

मार्केट के लिए अच्छे संकेत
मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र आनंद ने कहा है कि कलेक्टर रेट कम होना, प्रॉपर्टी बाजार के लिए अच्छा संकेत हैं। अब सरकार को अन्य चीजों पर ध्यान देना होगा। जिससे कि लोग इस चीज का फायदा उठा पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed