{"_id":"5c227e56bdec2257022f92dc","slug":"decrease-temperature-of-chandigarh-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में और बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में धुंध, 29 तक शीतलहर के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में और बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में धुंध, 29 तक शीतलहर के आसार
Wed, 26 Dec 2018 12:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 29 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। पाला भी पड़ सकता है। सुबह और शाम को धुंध पड़ने की संभावना है। मंगलवार को अच्छी धूप निकली लेकिन बीच-बीच में चल रही शीत लहर ने ठंड के प्रकोप को और बढ़ा दिया। इससे सोमवार को मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संभावना जताई गई है कि ट्राइसिटी में 29 दिसंबर तक मौसम का ऐसा ही चक्र जारी रहेगा। आसपास कोई मौसम का सिस्टम भी डेवलप नहीं हो रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं दिख रही। यदि वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए तो मौसम में कुछ बदलाव आए। हालांकि अभी चंडीगढ़ में सिर्फ सुबह और शाम को ही धुंध है जबकि पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में काफी धुंध है।
विज्ञापन
कई जगह विजिबिल्टी भी 50 मीटर से कम की रिकार्ड की जा रही है। चंडीगढ़ की विजिबिल्टी सुबह साढ़े आठ बजे 3000 मीटर रिकॉर्ड हुई है। कई जगहों पर पाला पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।