{"_id":"609cb3408ebc3efbf07a797d","slug":"decline-in-new-cases-of-corona-due-to-lockdown-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से फायदा: हरियाणा में नए मामलों में कमी, बढ़ रही संक्रमण को मात देने वालों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से फायदा: हरियाणा में नए मामलों में कमी, बढ़ रही संक्रमण को मात देने वालों की संख्या
Thu, 13 May 2021 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 10:37 AM IST
सार
प्रदेश में बुधवार को 12,490 नए केस मिले और 14,264 लोग एक ही दिन में कोरोना से ठीक हुए। आठ जिले ऐसे हैं जहां नए केसों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
हरियाणा में लॉकडाउन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा में लॉकडाउन का फायदा दिखने लगा है। पिछले छह दिन से लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही राहत की बात ये है कि कोरोना पॉजिटिव होने वाले लोगों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बुधवार को 12,490 नए केस मिले और 14,264 लोग एक ही दिन में कोरोना से ठीक हुए। आठ जिले ऐसे हैं जहां नए केसों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जहां प्रति 100 सैंपलों में से 29 लोग पाजिटिव आ रहे थे, वहीं मंगलवार को 64,874 सैंपलों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 18.84 प्रतिशत रहा। अब तक की कुल संक्रमण दर 8.16 प्रतिशत है। खास बात ये है कि पहले जहां रोजाना 50 हजार सैंपल लिए जा रहे थे, वहीं सैंपलों की संख्या अब 60 हजार के पार हो रही है। बुधवार को 68,122 लोगों के सैंपल लिए गए। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 1,07,058 हैं। इनमें से 95 हजार से अधिक लोग घरों में इलाज ले रहे हैं, शेष निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
165 ने तोड़ा दम
बुधवार को प्रदेश में 165 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें रोहतक 23, भिवानी-हिसार 16-16, जींद 11, फरीदाबाद 10-10, गुरुग्राम-सिरसा-चरखीदादरी 9-9, सोनीपत-यमुनानगर 3-3, नूंह-कुरुक्षेत्र 5-5, फतेहाबाद-महेंद्रगढ़ 7-7, झज्जर-पलवल 4-4, कैथल 6 और पानीपत 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
कहां कितने केस
जिला नए केस ठीक हुए
गुरुग्राम 2747 3960
फरीदाबाद 1237 2156
सोनीपत 710 1046
अंबाला 368 503
पानीपत 482 722
पंचकूला 593 822
महेंद्रगढ़ 449 625
रोहतक 450 519
यहां केस अधिक ठीक कम
यमुनानगर 321 224
भिवानी 802 627
हिसार 977 679
झज्जर 181 241
फतेहाबाद 301 184
जींद 419 390
सिरसा 784 594
करनाल 660 296
पलवल 189 140
नूंह 63 47
कुरुक्षेत्र 295 204
कैथल 147 48
चरखीदादरी 153 82
रेवाड़ी 155 85
कहां कितने केस
जिला नए केस ठीक हुए
गुरुग्राम 2747 3960
फरीदाबाद 1237 2156
सोनीपत 710 1046
अंबाला 368 503
पानीपत 482 722
पंचकूला 593 822
महेंद्रगढ़ 449 625
रोहतक 450 519
यहां केस अधिक ठीक कम
यमुनानगर 321 224
भिवानी 802 627
हिसार 977 679
झज्जर 181 241
फतेहाबाद 301 184
जींद 419 390
सिरसा 784 594
करनाल 660 296
पलवल 189 140
नूंह 63 47
कुरुक्षेत्र 295 204
कैथल 147 48
चरखीदादरी 153 82
रेवाड़ी 155 85