फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Declared president of six fronts, Jawahar becomes chief spokesperson

Chandigarh News: छह मोर्चा के अध्यक्ष घोषित, सीएम के करीबी जवाहर बने मुख्य प्रवक्ता

Sun, 21 Jan 2024 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Declared president of six fronts, Jawahar becomes chief spokesperson
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शनिवार को 6 मोर्चों पर अध्यक्षों की नियुक्ति की। वहीं सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि अगले हफ्ते पदाधिकारियों की एक और सूची जारी हो सकती है।
नई सूची में सुखविंदर सिंह मांडी को किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मांडी पहले भी अध्यक्ष थे। पार्टी ने उषा प्रियदर्शी का कद बढ़ा दिया है। उन्हें महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहले वह उपाध्यक्ष थीं। इसी तरह से पंचकूला के योगेंद्र शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें अब युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर विधायक भव्य बिश्नोई और मुकेश कापड़ीवास का नाम चल रहा था। मगर बाजी शर्मा मार ले गए। शर्मा पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के करीबी बताए जा रहे हैं। इसी तरह से विधायक सत्यप्रकाश जरावता को एससी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जरावता पहले मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। वहीं, पूर्व मंत्री कणदेव कांबोज को फिर से ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वह ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष थे। वहीं, नूंह के जॉन मोहम्मद को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष और आदित्य चावला को आईटी प्रमुख व रोहित सैनी को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


यादव को महामंत्री बनाने की थी चर्चा
जवाहर यादव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। करीब दो महीने पहले उन्होंने सीएम के ओएसडी के पद से इस्तीफा दिया था तो चर्चा थी कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर महामंत्री के पद पर नियुक्त कर सकती है। मगर पार्टी ने उन्हें मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। हालांकि वह पार्टी और सरकार का पक्ष मीडिया के सामने काफी मजबूती के साथ रखते आए हैं। सूत्रों ने बताया है कि वह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए वह महामंत्री के पद से दूर रहना चाहते थे।

घास मंडी की सड़क

घास मंडी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed