{"_id":"5e972fa08ebc3e76a421063e","slug":"decision-to-make-kovid-isolation-ward-in-meritorious-schools-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: रेल कोच फैक्ट्री अगले आदेशों तक बंद, मेरिटोरियस स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: रेल कोच फैक्ट्री अगले आदेशों तक बंद, मेरिटोरियस स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला
Wed, 15 Apr 2020 09:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए अगले निर्देशों तक फैक्टरी को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान आरसीएफ का नई दिल्ली स्थित तिलक ब्रिज ऑफिस भी बंद रखा जाएगा। इस दौरान फैक्ट्री की सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियां बंद रखी जाएंगी । सभी कर्मचारियों व उनके परिवार को अपने अपने घरो में रहने का सरकार की ओर से जार ीदिशा निर्देशों का पालन करने का परामर्श दिया गया है ।
विज्ञापन
आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के लिए आरसीएफ में एक सेंट्रल कंट्रोल ग्रुप का गठन 23 मार्च को किया गया था, जो पावर सप्लाई ,वाटर सप्लाई, आपातकालीन खरीद, मेडिकल, फाइनेंशियल, एलपीजी, प्रोडक्शन, वित्त, आईटी, टेलीफोन, जनसंपर्क, सिक्योरिटी आदि मामलों पर जीएम सेक्रेट्रेट के अधीन काम कर रहा है। पानी, बिजली, गैस, दूध, किरयाने का सामान, फल, दवाए आदि की निर्विघ्न सप्लाई आरसीएफ प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
आरसीएफ कर्मचारियों के वेतन को समय पर दिए जाने और अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति राशि के भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। आरसीएफ महाप्रबंधक रवींद्र गुप्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरी वस्तुएं, दवाएं आदि उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने आग्रह किया कि गैर जरूरी सामानों की खरीदारी न करें, घर पर रहें। सावधानी से ही कोरोना वायरस पर विजय संभव है।
विज्ञापन
मेरिटोरियस स्कूलों में कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि कोरोना को रोकने और इससे प्रभावित मरीजों की उपयुक्त देखरेख करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी स्कूलों को क्वारंटीन सेंटरों के तौर पर इस्तेमाल करने के साथ-साथ पंजाब के सभी मेरिटोरियस स्कूलों को संबंधित डिप्टी कमिश्नरों के हवाले कर दिया गया है, ताकि इनमें कोविड केयर आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए जा सकें।
बुधवार को मेरिटोरियस स्कूल घाबदां (संगरूर) में बनाए जा रहे कोविड केयर आइसोलेशन सेंटर का दौरा करने के मौके पर सिंगला ने बताया कि 10 रेजीडेंशियल स्कूल मौजूद हैं और इन स्कूलों के होस्टलों में 8346 बिस्तर उपलब्ध हैं, जो कोरोना से प्रभावित मरीजों की देखरेख के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन स्कूलों में लगभग 200 कक्षाएं भी मौजूद हैं, जिन्हें मेडिकल स्टाफ द्वारा अन्य जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सिंगला ने बताया कि मेरीटोरियस स्कूल अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मोहाली और होशियारपुर जिलों में स्थित हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर आइसोलेशन सेंटरों की स्थापना से इस वायरस से प्रभावित व्यक्तियों को अलग रखकर वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। सिंगला, जोकि लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं, ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी संबंधित जिला प्रशासन के साथ संपर्क रखने की हिदायत की है ताकि मेरीटोरियस स्कूल में इन केंद्रों के निर्माण के समय में किसी भी जरूरत को तुरंत पूरा किया जा सके।