फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision Pending on HJC-BJP Coalition due to Amit Shah

अमित शाह की ताजपोशी से लटका अहम फैसला

Thu, 10 Jul 2014 02:13 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Jul 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
Decision Pending on HJC-BJP Coalition due to Amit Shah

हरियाणा भाजपा हजकां गठबंधन पर फैसले की तस्वीर साफ नहीं हो रही है। विधानसभा चुनाव पास हैं और दोनों पार्टियां संशय में हैं। बुधवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय होने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा नेता इस पर चर्चा नहीं कर सके।

विज्ञापन


दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में गठबंधन पर चर्चा की आस लगाए बैठे हरियाणा भाजपा नेताओं को निराशा हाथ लगी है। अमित शाह के नए अध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन

अमित शाह के पाले में सरका दी गठबंधन की गेंद

Decision Pending on HJC-BJP Coalition due to Amit Shah

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब गठबंधन की गेंद राजनाथ सिंह ने अमित शाह के पाले में सरका दी है। आने वाले समय में हरियाणा में गठबंधन की स्थिति स्पष्ट करने में शाह की अहम भूमिका होगी।

शाह शीघ्र ही हरियाणा भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। जिसमें गठबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है।

हालांकि गठबंधन पर फैसला सिर्फ अमित शाह नहीं करेंगे। संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य भी इसमें फैसला लेंगे। जिसके बाद ही अंतिम मोहर लगेगी, लेकिन हरियाणा भाजपा के नेताओं की राय को केंद्रीय नेतृत्व अहमियत देगा।

शाह की ताजपोशी से बढ़ी नेताओं की उम्मीदें

Decision Pending on HJC-BJP Coalition due to Amit Shah

शाह की ताजपोशी से भाजपाईयों की उम्मीद बढ़ी अमित शाह की ताजपोशी के बाद हरियाणा भाजपा के नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्हें आस है कि संगठन के मैनेजमेंट में तगड़े शाह हरियाणा में भाजपा को नया मुकाम हासिल करवा सकते हैं।

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि अमित शाह एक कुशल संगठन कर्ता हैं। लोकसभा चुनाव में यूपी के परिणामोंसे सिद्ध हो गया है कि अमित शाह एक कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके अनुभव का फायदा भाजपा को मिलेगा तथा भाजपा और मजबूत होगी। हरियाणा सहित आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed