फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decision on alliance of BJP-HJC on Amit shah

अब 'शाह' पर टिका भाजपा-हजकां गठबंधन का फैसला

Sun, 27 Jul 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Jul 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
decision on alliance of BJP-HJC on Amit shah

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और हजकां में गठबंधन पर अंतिम निर्णय जल्द होने के आसार है। चुनावी तैयारी और गठबंधन के मसले पर केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंप दी है।

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि शाह कभी भी सीटों के बंटवारे और सीएम पद के उम्मीदवार के मसले पर बातचीत के लिए हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई को दिल्ली बुला सकते हैं।
विज्ञापन


सियासी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें यही बात सामने आई है कि सीटों को लेकर सरकार जो भी समझौता करें लेकिन सीएम पद का प्रत्याशी भाजपा का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सीएम के प्रत्याशी' पर गठबंधन का भाग्य

decision on alliance of BJP-HJC on Amit shah

रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप को सीएम पद के प्रत्याशी की दावेदारी से पीछे हटने को कहा जा सकता है। हालांकि कुलदीप पहले ही अपनी राय स्पष्ट कर चुके हैं।

पूर्व में हुए गठबंधन पर हजकां आज भी कायम है लेकिन सीएम के पद उम्मीदवार को लेकर दबाव बनाया गया तो गठबंधन की गांठ खुल सकती है।

फिलहाल भाजपा इस मुद्दे को अधिक नहीं खींचना चाहती है। आने वाले दो से तीन दिन में पार्टी इस पर निर्णय लेकर पार्टी का स्टैंड साफ कर देगी। हरियाणा भाजपा के नेताओं ने भी शाह से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ठ करने के लिए कहा है।

गठबंधन पर टिका आगे की रणनीति

decision on alliance of BJP-HJC on Amit shah

विधानसभा चुनाव निकट आते देख पार्टी को उसी हिसाब से अपनी तैयारियां करनी होंगी। फिलहाल दोनों पार्टियां सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी पूरी करके चल रही हैं।

गठबंधन पर फैसला होते ही उसी हिसाब से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा विधायक दल के नेता पहले ही गठबंधन के खिलाफ हैं। वे कई बार मीडिया में कुलदीप और गठबंधन के खिलाफ बयान दे चुके हैं। विज बिल्कुल नहीं चाहते कि हरियाणा में यह गठबंधन एक कदम भी आगे बढ़े।

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगावार ने बताया कि हम पार्टी की तरफ से असेसमेंट करने गए थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्थिति स्पष्ट करके बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed