फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Debate on Punjab budget Started in assembly

विधानसभा में बजट प्रस्ताव पर बहस शुरू, विपक्ष ने बताया जनता से मजाक

Thu, 22 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Debate on Punjab budget Started in assembly
Punjab Budget 2017
पंजाब विधानसभा में बुधवार को बजट प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए विपक्षी सदस्यों ने जहां बजट को किसानों और आम लोगों से भद्दा मजाक करार दिया, वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसे जमकर सराहा। बहस वीरवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


बहस की शुरुआत करते हुए विपक्ष के नेता एचएस फूलका ने वर्ष 2017-18 के लिए सरकार की ओर से लाए गए बजट को उद्देश्यहीन, दिशाहीन, जनता से मजाक करार देते हुए कहा कि अगर यही बजट है तो सरकार गवर्नर एड्रेस से ही काम चला लेती। उन्होंने कहा कि बजट से साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उनसे मुकर गई है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, सेहत, शिक्षा, कमजोर वर्ग के कल्याण, रोजगार, सामाजिक पेंशन का जिक्र करें तो सरकार ने इतने कम पैसे की व्यवस्था की है कि इससे वेतन तक नहीं दिया जा सकेगा। उन्होंने 10.20 लाख किसानों के कर्ज माफ करने के लिए केवल 1500 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन


इस तरह हर किसान का केवल 14285 रुपये का कर्ज ही माफ हो सकेगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डीएसडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने का वादा किया था, लेकिन बजट में केवल 2.3 फीसदी हिस्सा ही दिया गया है। फूलका ने कांग्रेस के घर-घर रोजगार के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि बजट में खाली पदों और नई भर्ती के लिए भी कोई प्रबंध नहीं किया गया बल्कि इस मद में पिछले साल 19799 करोड़ को बढ़ाकर 20872 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बढ़त तो मौजूदा कर्मचारियों को इंक्रीमेंट में ही चली जाएगी। नई भर्ती कैसे होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

Debate on Punjab budget Started in assembly
punjab assembly session
बहस में हिस्सा लेते हुए अकाली दल के विधायक व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि बजट में बस लीपापोती की गई है। उन्होंने कहा कि खजाना खाली कहकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बजट में हर मद के लिए टोकन मनी ही रखी गई है, जिससे कोई लाभ नहीं होगा।

कर्ज माफी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो एलान किया था, कम से कम उतनी राशि तो बजट में रखी जाती। किसानों का जितना कर्ज है, उस पर बजट के 1500 करोड़ रुपये तो ब्याज में ही चले जाएंगे। ढींढसा ने बजट को पंजाब और सदन से धोखा करार देते हुए कहा कि पैसे ही नहीं हैं तो बजट कैसा? आप विधायक बलविंदर कौर ने बजट प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए इसे जनता से मजाक बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के लिए बजट में 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान मजाक के अलावा कुछ नहीं है। 

कांग्रेस के सदस्यों ने बजट को सराहा
कांग्रेस के वीरेंद्र सिंगला ने बजट प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश किए गए बजट को सराहा। वहीं विपक्ष पर निशाने साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सिंगला ने कहा कि पिछली सरकार तो राज्य में चिट्टा और चिट्टी मक्खी का ही बजट बढ़ाती रही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनता से लगातार झूठे वादे किए जबकि कांग्रेस ने अपने तीन महीने के शासन में ही वादे पूरे करने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आप सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली (आप) की सरकार तीन साल में भी जनता से किए वादे पूरे नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब सत्ता संभाली, पंजाब में वित्तीय आपातकाल के हालात थे।

कांग्रेस ने इसे संभाल लिया। उन्होंने कहा कि इस बजट से 10.25 लाख छोटे किसानों के फायदा होगा। कांग्रेस के कुलजीत नागरा ने भी बजट प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि स्टांप ड्यूटी घटाने से किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed