फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Death in punjab police recuritment physicial camp amritsar

पुलिस में भर्ती होने का जज्बा था, परीक्षा में दौड़ा और मौत आ गई

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Death in punjab police recuritment physicial camp amritsar
पुलिस भर्ती में दौड़ते वक्त गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर से सोमवार को पुलिस में भर्ती होने के लिए आए 25 वर्षीय सतविंदर सिंह दौड़ते समय अचानक जमीन पर गिर गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि दौड़ते समय युवक की सांस फूल गई और रक्तचाप बढ़ने से दिल का दौरा पड़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक सतविंदर सिंह गुरदासपुर के बल सरां गांव का रहने वाला था। घर पर मां-बाप के अलावा एक बहन है। पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए सतविंदर ने अप्लाई किया था।सोमवार को स्थानीय गांधी ग्राउंड में भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। दोपहर करीब 2 बजे 20 युवकों का ग्रुप 800 मीटर का राउंड पूरा करने के लिए दौड़ा। सतविंदर दौड़ रहा था। पहला चक्कर भी उसने सबसे फास्ट पूरा कर लिया था और दूसरा चक्कर समय में ही पूरा करने के लिए वह भाग रहा है। वह चक्कर पूरा करने ही वाला था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया। 
विज्ञापन

दौड़ते हुए सांस फूलने पर पड़ा दिल का दौरा

Death in punjab police recuritment physicial camp amritsar
पुलिस भर्ती में दौड़ते वक्त गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
यह देख भर्ती प्रक्रिया पूरी करवा रहे एडीसीपी जगदीप सिंह वालिया तुरंत सतविंदर के पास पहुंचे और उसे अपने कंधे पर उठाकर डॉक्टर कैंप में ले आए। डॉक्टरों ने सतविंदर को इंजेक्शन लगाए और इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। व वहां पर उसकी मौत हो गई। 

एडीसीपी ने बताया कि एंबुलेंस में ले जाते वक्त सतविंदर ने बात भी की। अस्पताल में फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। डाक्टरों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन  सकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सतविंदर सिंह की मौत की खबर उसके गांव बल सरां पहुंची तो वहां मातम छा गया। सतविंदर की मां बार-बार एक ही बात कह रही है कि  बेटा कहता था कि मां तुझे पुलिस में बड़ा अफसर बनकर दिखाऊंगा। लेकिन पता नहीं था कि वह ऐसे सबको छोड़ कर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed