फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dealing assistant jailed for five years for defrauding the administration of six lakhs

प्रशासन को छह लाख का चूना लगाने वाले डीलिंग असिस्टेंट को पांच साल की कैद

Wed, 03 Aug 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dealing assistant jailed for five years for defrauding the administration of six lakhs
चंडीगढ़। जिला अदालत ने प्रशासक को छह लाख रुपये का चूना लगाने के मामले में दोषी डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर के डीलिंग असिस्टेंट दिलीप कुमार को पांच साल की कैद और शेड के आवंटी कृष्ण कुमार को तीन साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दिलीप पर आरोप था कि उसने शेड के कृष्ण कुमार के साथ मिलकर प्रशासन के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। कृष्ण कुमार को 2008 में मनीमाजरा में एक शेड आवंटित हुआ था लेकिन दिलीप कुमार के साथ मिलकर उसने करीब चार साल तक शेड का मासिक किराया सरकारी खाते में जमा नहीं करवाया। इस गड़बड़ी के बारे में जब विभाग को पता लगा तो इसकी शिकायत विजिलेंस को दी गई। विजिलेंस ने 2016 में डायरेक्टर इंडस्ट्रीज कार्यालय की सुपरिंटेंडेंट सुधा भाटिया की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपनी शिकायत में सुधा ने बताया था कि कृष्ण कुमार को आवंटित शेड का मासिक किराया 10400 रुपये था। गड़बड़ी का पता चलने पर विभाग ने जब दिलीप से कृष्ण कुमार की फाइल मंगवाई तो उसने फाइल गायब कर दी। विजिलेंस ने जांच की तो पता चला कि दोनों ने मिलकर विभाग से करीब छह लाख का चूना लगाया है। इसके बाद विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed