{"_id":"25f243abeab2fd0455bba2c1340c3e7f","slug":"dead-person-take-pension-last-two-year-at-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल तक दो 'मुर्दे' लेते रहे पेंशन, हर कोई अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल तक दो 'मुर्दे' लेते रहे पेंशन, हर कोई अंजान
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के मय्यड़ गांव में दो मुर्दे पिछले एक साल से पेंशन ले रहे हैं। चौंकिए मत, यह बात गांव की सरपंच इसे खुद पुख्ता कर रही हैं। लगातार दो मृत लोगों की पेंशन उनके ही नाम से जारी हो रही है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच कमला देवी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत गांव के ही सुनील ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
शिकायत में सुनील ने बताया है कि मय्यड़ गांव में भाल सिंह व और रामकुमार की मौत हो चुकी है। आरोप है कि गांव की सरपंच दोनों के फर्जी तरीके से अंगूठे लगवाकर इनकी बुढ़ापा पेंशन जारी करवा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने सुनील की शिकायत पर गांव की सरपंच कमला देवी के खिलाफ धोखाधड़ी करने और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने बताया है कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरपंच की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
एक की छह माह और दूसरे की आठ माह की पेंशन में गोलमाल
शिकायतकर्ता ने बताया है कि भालसिंह की मौत मई 2013 में हो गई थी, जबकि रामकुमार की मौत मार्च 2014 में हो गई। भालसिंह की सरपंच ने छह महीने तक पेंशन ली उस वक्त बुजुर्ग पेंशन 500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से लेती थी। रामकुमार की पेंशन 8 महीने ली गई।
मामले का खुलासा आरटीआई से हुआ है। सुनील का कहना है कि उसने आरटीआई लगाकर यह जानकारी मांगी थी। भाल सिंह के परिवार में कोई पेंशन लेने वाला भी नहीं है, आखिर छह महीने तक उसकी पेंशन कौन ले रहा था।