फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of woman found in Hotel at Kishangarh

Chandigarh: किशनगढ़ के होटल में मिला युवती का शव, दो दिन पहले एक युवक के साथ आई थी

Fri, 10 Mar 2023 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 01:48 PM IST
सार

युवती की उम्र 20 साल के करीब बताई जाती है। युवती दो दिन पहले किसी युवक के साथ होटल में कमरा लेने आई थी। दोनों ने साथ कमरा लिया। लेकिन शुक्रवार सुबह युवती की लाश कमरे में देखी गई। जिसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Dead Body of woman found in Hotel at Kishangarh
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मनीमाजरा के पास गांव किशनगढ़ स्थित एक होटल में युवती की लाश मिली है। कमरे में युवती की संदिग्ध हालत में मृत पड़ी हुई थी। जिसे देखकर होटल स्टाफ में सनसनी फैल गई और स्टाफ ने इस संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश कब्जे में ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

विज्ञापन

 
हत्या की आशंका
शुरुआती जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, युवती की उम्र 20 साल के करीब बताई जाती है। बड़माजरा निवासी 26 वर्षीय आशीष नामक व्यक्ति ने दो दिन पहले 203 नंबर कमरा बुक किया था। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय अलीना नेपाली के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह युवती की लाश कमरे में देखी गई। जिसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed