फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of woman and man found into Yamuna river

करनाल: यमुना नदी में मिला महिला और पुरुष का शव, पांच दिन से थे लापता, हत्या की आशंका

Tue, 17 Mar 2020 11:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman and man found into Yamuna river
सांकेतिक तस्वीर।

कस्बे के गांव कमालपुर गडरियान के नजदीक यमुना नदी में महिला और पुरुष के शव मिले हैं। पुरुष का शव नग्न अवस्था में था। दोनों पांच दिनों से लापता थे। पुरुष नागल राजपूत गांव का रहने वाला था जबकि महिला बुड्डा खेड़ा गांव निवासी थी। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के लिए पुलिस को महिला के पति की तलाश है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को गांव कमालपुर गडरियान के पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव कमालपुर गडरियान के पास यमुना में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक नहीं बल्कि दो शव हैं। एक महिला का और दूसरा पुरुष का। पुलिस ने दोनों शवों को यमुना से निकाला तो गुजर रहे राहगीरों ने मृतक व्यक्ति की पहचान यूपी के गांव नागल राजपूत के रहने वाले करीब 35 वर्षीय इंतजार के रूप में की। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना इंतजार के परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे इंतजार के परिजनों ने मृतक महिला की पहचान बुड्ढा खेड़ा (उत्तर प्रदेश ) की रहने वाली करीब 26 वर्षीय फातमा के तौर पर की। पुलिस की पूछताछ में लियाकत ने बताया कि नागल राजपूत गांव निवासी मृतक इंतजार उसका साला है। इंतजार की पांच बेटियां और दो लड़के हैं। वह 13 मार्च को खेत में गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला फातमा और उसका पति इनसार जो बुड्डा खेड़ा गांव के रहने वाले हैं वो भी मौजूद थे। महिला और उसका पति इंतजार के खेतों में ही काम करते थे। उन्होंने वहां झुग्गी डाली हुई थी और खाना बनाने की व्यवस्था भी की थी। 13 मार्च को इंतजार और महिला का पति इनसार दोनों खेत में थे। लेकिन वह रात को घर वापस नहीं पहुंचे। हर जगह उनकी तलाश की गयी तो पता चला की इनसार की पत्नी भी लापता है। 

महिला का इंतजार के घर आना जाना भी था। अब इंतजार और महिला फातमा का शव यमुना नदी में मिला लेकिन अभी तक महिला फातमा के पति इनसार के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। महिला फातमा का कोई बच्चा नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा होगा। परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाये हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा मामले का खुलासा
सोमवार रात को दो शवों के यमुना नदी में होने की सूचना मिली थी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामला हत्या का है या खुदकुशी का कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। राजेंद्र कुमार, इंचार्ज ब्याना चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed