{"_id":"658af27de87f435a5f027061","slug":"dead-body-of-a-young-man-living-in-canada-found-in-jalandhar-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कनाडा में रहने वाले युवक की जालंधर में मिली लाश, परिवार को हत्या की आशंका, आज लौटना था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: कनाडा में रहने वाले युवक की जालंधर में मिली लाश, परिवार को हत्या की आशंका, आज लौटना था
Tue, 26 Dec 2023 09:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:14 PM IST
सार
मृतक सुक्खा शादीशुदा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। मामले की जानकारी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है। एडीसीपी सिटी हरविंदर गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के जालंधर में कनाडा में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान हरदेव नगर के रहने वाले सुखपाल सिंह सुक्खा (39) के रूप में हुई है। वह कनाडा का स्थायी निवासी था और मंगलवार को उसे वापस लौटना था लेकिन उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पारिवारिक सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। घटना शेर सिंह कॉलोनी के पास की है।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह सुक्खा सोमवार रात को अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। रातभर पारिवारिक सदस्य उसको खोजते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को सुबह वह शेर सिंह कॉलोनी के पास पड़ा मिला। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि सुखपाल के साथ मारपीट की गई और उसे जख्मी हालत में वहीं पर फेंक दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई है। सुक्खा शादीशुदा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। मामले की जानकारी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई है। एडीसीपी सिटी हरविंदर गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन